बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले इफ्तार पार्टी को लेकर जमकर सियासत हो रही है। नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का प्रदेश और देश के कई मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया। इसके बाद आरजेडी ने भी जेडीयू और बीजेपी को लेकर इस पर निशाना साधना शुरू कर दिया। इसी क्रम में मीनापुर से आरजेडी विधायक मुन्ना यादव का बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक कहते नजर आ रहे हैं कि हम मुन्ना यादव नहीं, मोहम्मद मुन्ना है। मुस्लिम हमको मोहम्मद मुन्ना समझते हैं। क्या हुआ हम टीका लगाते हैं तो कोई बात नहीं यदि टोपी पहन ली तो क्या अनर्थ हो गया?
ये भी पढ़ेंः तेजस्वी के नाम पर कांग्रेस में मतभेद, बिहार चुनाव से पहले ही CM चेहरे पर भिड़े विधायक
बिहार में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद ने नीतीश कुमार और चिराग पासवान की इफ्तार पार्टियों का विरोध किया था। जमीयत के मौलाना मदनी ने बयान देकर कहा कि चिराग पासवान और नीतीश कुमार वक्फ बोर्ड बिल पर केंद्र सरकार के साथ है, ऐसे में मुस्लिम संगठनों को इफ्तार पार्टियों का बहिष्कार करना चाहिए। इसके बाद सीएम नीतीश और चिराग की इफ्तार पार्टियों में मुस्लिम संगठन नदारद दिखे। वहीं आरजेडी की इफ्तार पार्टी में सभी मुस्लिम संगठन पहुंचे।
आरजेडी से इस मुद्दे को लेकर जेडीयू पर हमला बोला है। आरजेडी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार वोट बैंक की पाॅलिटिक्स के लिए ये सब कुछ कर रहे हैं। वे मुस्लिमों के वोट लेना जानते हैं। उनके मुद्दों पर काम नहीं करना चाहते। वहीं आरजेडी मुस्लिम संगठनों के वक्फ बोर्ड बिल को लेकर होने वाले विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लेगी। पार्टी प्रमुख लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ेंः बिहार कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान- गठबंधन में ही लड़ेंगे चुनाव
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
11 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
5 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines