Bihar News: बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत काफी तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं की तरफ से लगातार सीएम नीतीश और उनकी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। इसी बीच RJD के विधायक और वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश और भाजपा के बीच चल रही राजनीतिक चालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से नीतीश कुमार को साइडलाइन करने की कोशिश शुरू हो गई है।
नीतीश को साइडलाइन करने की रणनीति
RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार की राजनीतिक पटल पर बात करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा की तरफ से नीतीश कुमार को साइडलाइन करने की रणनीति खेली जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बात समझनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार चिराग पासवान भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, वह एक स्पष्ट चाल है। भाजपा ने नीतीश कुमार को चारों तरफ से घेर रखा है और वह खुद समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्हें क्या कदम उठाना चाहिए। नीतीश एक तरह के फरेब में फंसे हुए हैं। इससे साफ दिख रहा है कि नीतीश कुमार को मजबूर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Bihar: ‘हद हो गई अब तो…’ राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों पर क्या बोले तेज प्रताप यादव?
महागठबंधन का सीट बंटवारा
महागठबंधन के सीट बंटवारे पर RJD विधायक ने बात की। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, समय आने पर सीट बंटवारा निश्चित रूप से किया जाएगा। साथ ही, तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि सब कुछ तय हो चुका है और समय आने पर इसके बारे में जनता को सूचित कर दिया जाएगा। भाई वीरेंद्र ने एनडीए सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार में हमेशा सिर फुटौला होता रहा है और आगे भी होता रहेगा। कौन मंत्री बन रहा है, कौन अरबपति-करोड़पति बन रहा है और कौन जनता का शोषण कर रहा है, ये सब जनता को पता है और हमें भी पता है।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines