RJD Legislator On BJP: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता भाई वीरेंद्र ने केंद्र सरकार पर पुंछ में आतंकवादी हमले की ‘साजिश’ करने का आरोप लगाया है। बता दें कि आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। आतंकी हमले के बाद पुलिस लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है।
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए वीरेंद्र ने कहा, “यह घटना (पुंछ) पुलवामा से काफी मिलती-जुलती है। केंद्र सरकार की साजिश इसमें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। अब वे (भाजपा) हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को उठाने की कोशिश करेंगे। ठीक उसी तरह जैसे अंग्रेजों का ‘फूट डालो और राज करो’, भाजपा भी अशांति फैलाने और लूटपाट में विश्वास रखती है।
राजद नेता बोले- केंद्र सरकार को आरोपों का जवाब देना है
भाई वीरेंद्र ने कहा कि हमारे जवानों पर हमला एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लेकिन, केंद्र सरकार को आरोपों का जवाब देना है। मुझे केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भी जवाब चाहिए जो एक हफ्ते के अंदर बिहार आ रहे हैं। वीरेंद्र ने कहा कि भाजपा बिहार में राजनीतिक जमीन खो रही है, इसलिए वे (अमित शाह) राज्य में अशांति पैदा करने आ रहा है।
20 अप्रैल को राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ से गुजरने वाले सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गए थे। सेना ने कहा कि इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान शहीद हो गए।
सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों के लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से होने का संदेह है। हमले के बाद सेना के जवान लगातार आतंकियों की तलाश में जुटी है।
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
13 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
19 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
19 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines