'न हिन्दू खतरे में है...न मुसलमान खतरे में है... बल्कि हिंदुस्तान खतरे में है', मोदी सरकार पर राजद प्रवक्ता का वार

बिहार के मोतिहारी पहुंची राजद प्रवक्ता उर्मिला ठाकुर ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पारित होने पर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी आए हैं, पूरा हिंदुस्तान खतरे में है।

Motihari News

अरविन्द कुमार/ मोतिहारी

देशभर इन दिनों वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को लेकर चर्चा हो रही है। लोकसभा और राज्यसभा में लंबी बहस के बाद वक्फ संशोधन बिल 2025 पास हुआ। लेकिन इसके पास होने के बाद भी देश में इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। विपक्ष दल के नेता वक्फ संशोधन बिल के पास होने को लेकर अभी भी सरकार पर वार कर रहे हैं। हाल ही में बिहार के मोतिहारी पहुंची राजद प्रवक्ता उर्मिला ठाकुर ने वक्फ संसाधन कानून पारित होने पर भाजपा पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने भाजपा और उसके बाकी सहयोगी दलों पर शायराना अंदाज में हमला किया है।

मोदी सरकार पर हमला

दरअसल, मोतिहारी पूर्व की राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल सहनी और एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने राजद जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने 3 मई को मिलर हाई स्कूल पटना के मैदान में होने वाले अतिपिछड़ा महासम्मेलन वर्क प्लान पर चर्चा की। इसके साथ ही प्रदेश से आए नेताओं ने आगामी महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान एमएलसी और प्रदेश राजद प्रवक्ता उर्मिला ठाकुर ने बैठक के दौरान वक्फ बिल को लेकर भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

‘न हिंदू खतरे में और न मुसलमान खतरे में’

ने कहा कि भारत का कोई मंदिर तोड़ा जाए, यह रहमान नहीं कहते। भारत की कोई भी मस्जिद तोड़ी जाए, यह बात भगवान श्रीराम नहीं कहते। इसलिए न हिंदू खतरे में हैं और न मुसलमान खतरे में हैं, जब से नरेंद्र मोदी आए हैं, पूरा हिंदुस्तान खतरे में है, संविधान खतरे में है और वक्फ बिल जो लाया गया है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम ही नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ