RJD leader Tejashwi Yadav on Nitish Government: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि, चुनाव में अभी कुछ महीने का वक्त है, लेकिन राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है और राज्य में सियासी सरगर्मी शुरू हो गई है। इसी बीच शुक्रवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला किया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पटना में ‘दिव्यांग अधिकार सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने 11 साल तक डबल इंजन वाली सरकार और 20 साल तक नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार होने के बावजूद दिव्यांगों के मुद्दों को हल करने में विफल रहने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की।
तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राजद नेता तेजस्वी यादव ने ‘दिव्यांग अधिकार सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘..डबल इंजन सरकार के 11 साल और नीतीश कुमार की सरकार के 20 साल हो गए, लेकिन उन्होंने कभी भी दिव्यांगों के मुद्दों पर न तो कोई चर्चा की और न ही उनकी समस्या को हल करने की कोशिश की… मैं इस सरकार के लिए कुछ पंक्तियां कहना चाहूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘सरकार खटारा, सिस्टम नाकारा; मुख्यमंत्री है थका हारा, दिव्यांग फिर रहा मारा मारा’…।
‘बेहोशी की हालत’ में हैं नीतीश: तेजस्वी
इससे पहले तेजस्वी यादव पटना के गर्दनीबाग पहुंचे और छात्रों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने छात्रों की अलग-अलग मांगों पर जोर दिया। तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर ‘बेहोशी की हालत’ में होने का आरोप लगाया और कहा कि जब तक मौजूदा सरकार सत्ता में है, छात्रों की मांगें पूरी नहीं होंगी। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने कहा, ‘मैं विरोध करने वालों को भरोसा दिलाता हूं कि हम सदन में आपके मुद्दे उठाएंगे। सरकार…सीएम ‘बेहोश’ हैं। वह अपने विभागों का नाम नहीं बता पाएंगे। यह सच्चाई है। इसका एकमात्र समाधान सरकार बदलना है। जब तक यह सरकार रहेगी, आपको अपने अधिकार नहीं मिलेंगे। हम किसी बेहोश व्यक्ति से क्या उम्मीद कर सकते हैं?’
तेजस्वी ने ताड़ी से बैन हटाने का किया वादा
एक दिन पहले गुरुवार को तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार की सियासत में एक नया अध्याय लिख दिया। तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर उनकी सरकार आएगी तो वे ताड़ी पर से रोक हटा देंगे। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। शराबबंदी के चलते ताड़ी पर भी बैन लग गया है। गरीब समाज के लोगों को पुलिस परेशान कर रही है। इसलिए जब उनकी सरकार आएगी तो ताड़ी पर से बैन हटाएगी। तेजस्वी यह बदलाव पासी समाज के लिए लाना चाहते हैं, क्योंकि बिहार में पासी समुदाय ताड़ी बेचने का काम करता है। शराबबंदी कानून के तहत ताड़ी बेचना भी गैरकानूनी है, जिससे पासी समाज को कमाई का दूसरा जरिया ढूंढना पड़ रहा है। लेकिन, इन फैसलों से महिलाएं खुश हैं, जो राज्य में पूरी आबादी का आधा हिस्सा हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव द्वारा शराबबंदी कानून में बदलाव करने का ऐलान इन महिलाओं को नाराज कर सकता है।
सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को बताया ‘बउआ’
बता दें कि इससे पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार किया था। उन्होंने तेजस्वी यादव को ‘बउआ’ बताते हुए कहा था कि उन्हें जो लिखकर दिया जाता है, वे उसे ही पढ़ देते हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सदन में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट पर चल रही चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की थी।
नीतीश ने खटारा को मर्सिडीज में बदल दिया
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को साल 2005 में खटारा गाड़ी मिली थी, जिसे उन्होंने मर्सिडीज में बदल दिया। वह 20 सालों से बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में बिहार हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 34 साल के हैं और 74 साल के नीतीश कुमार की बराबरी करना चाहते हैं। 74 साल में नीतीश कुमार आज जो काम कर देंगे, वह 34 साल के तेजस्वी यादव नहीं कर पाएंगे।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
13 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
17 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines