बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। इसी कड़ी में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच सोमवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को हाइजैक कर लिया गया है। बिहार को कोई और चला रहा है। इसका प्रमाण उन्होंने खुद अपने बयान से दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वो खुद जब दूसरों की राय से चलते हैं तो इतना बड़ा राज्य कौन चला रहा है?
क्या कहा तेजस्वी यादव ने?
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘जिस स्थिति से मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) गुजर रहे हैं, उसे लेकर हमें दुख होता है। हम बार-बार मुख्यमंत्री से कहते हैं कि अब वे थक चुके हैं। मुख्यमंत्री अपने बयान से यह साबित कर रहे हैं कि बिहार को कोई और चला रहा है, मुख्यमंत्री को हाईजैक कर लिया गया है।’ तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने खुद कई बार कहा है कि उन्हें फलां-फलां लोग इधर-उधर ले गए थे। इतना बड़ा फैसला गठबंधन में आने का या जाने का, किस गठबंधन में रहना है नहीं रहना है, जब ये फैसला वो खुद नहीं कर सकते तो इतना बड़ा राज्य कैसे चला रहे हैं? उनके इस बयान से साफ जाहिर है कि बिहार को कई और चला रहा है।
‘यह अब आम धारणा हो गई है’
सीएम नीतीश के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह अब आम धारणा हो गई है। नीतीश कुमार किसी भी सभा में बोलते हैं, अब इधर-उधर नहीं जाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि आप सब लोग एक बात जान लीजिए कि आखिर बार-बार मुख्यमंत्री को ऐसा क्यों बोलना पड़ रहा है। वह टायर्ड हो चुके हैं। जिसको वह प्रमाणित कर रहे हैं। जब मुख्यमंत्री खुद ही प्रमाणित कर रहे हैं कि उनकी नहीं चलती है। कोई लेकर उन्हें लेकर चला जाता है, कोई इधर लेकर चले जाते हैं, कोई उधर लेकर चले जाते हैं। यानी अपने मन से अब वह खुद ही नहीं चल पा रहे हैं तो बिहार को कौन चला रहा है?
‘सीएम ने खुद ही खड़ा किया बड़ा सवाल’
तेजस्वी ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल तो मुख्यमंत्री ने खुद ही अपने वक्तव्य में खड़ा किया है। उन्होंने प्रश्न चिन्ह छोड़ दिया है कि जिसका खुद पर कंट्रोल ना हो, जो इतना बड़ा गठबंधन बदलने का डिसीजन नहीं ले पा रहे हैं तो समझिए बिहार कैसे चल रहा है?
सीएम की बैठक को लेकर भी साधा निशाना
वहीं, मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को विधायकों-मंत्रियों की बैठक को लेकर तेजस्वी ने कहा कि राज्य में जिस तरह से भ्रष्टाचार बड़ा हुआ है। उसी को लेकर सीएम ने बैठक बुलाई होगी और पूछ रहे होंगे कि भ्रष्टाचार में कितना कलेक्शन हुआ है। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि हमको नहीं लगता है कि मुख्यमंत्री को डिप्टी सीएम या उनके मंत्रियों के नाम का भी नाम पता होगा। रिटायर्ड अधिकारी लोग हैं, जो बिहार को चला रहे हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
4 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
22 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
23 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines