Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित कर दिया है। इसके लिए तेजस्वी यादव ने महागठबंधन का आभार जताया। चुनाव के बाद की रणनीति बताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि तेजस्वी की परछाई (छाया) भी अगर गलत काम करेगी तो उसको भी तेजस्वी सजा दिलाने का काम करेगा, ये संकल्प है। एक नया बिहार बनाने का काम हम करेंगे।
पटना में 23 अक्टूबर को महागठबंधन में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम पद के लिए तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम के लिए मुकेश सहनी के नाम का ऐलान किया। आभार जताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि तेजस्वी खुद बिहार सरकार नहीं चलेगा। बल्कि पूरा बिहार मिलकर बिहार सरकार चलाने का काम करेगा।
तेजस्वी सीएम बनेंगे तो साथ में सभी बिहार के लोग सीएम बनेंगे। कहा कि मैं विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि 5 साल नहीं, अगर बिहार की जनता हमें 20 महीने दे, तो तेजस्वी और हमारी सरकार 20 महीने में वो काम कर देगी जो इन लोगों ने 20 साल में नहीं किया। हमने संकल्प लिया है कि कोई भी परिवार ऐसा नहीं रहेगा जिसके पास सरकारी नौकरी न हो।
बीजेपी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी और किसी और ने इसकी पुष्टि नहीं की है, बल्कि अमित शाह ने कहा है कि एनडीए लगातार 20 साल से सत्ता में है। आपने हमेशा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा की है। इस बार आप नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार क्यों नहीं घोषित कर रहे हैं? तेजस्वी ने दावा कि चुनाव के बाद ये लोग जेडी(यू) को भी खत्म कर देंगे। पार्टी का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।
प्रेस वार्ता में तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। एनडीए में नीतीश कुमार के साथ अन्याय हो रहा है। एक भी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई है। उनके सीएम चेहरे की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हम शुरू से कह रहे हैं कि बीजेपी के लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: पत्नी-भाई-बच्चों को बनाया उम्मीदवार, बिहार चुनाव में टिकट बंटवारे में भी दिखा नेपोटिजम
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
17 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
18 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines