देश के कुछ हिस्सों समेत बिहार में आज (शनिवार) होली मनाई जा रही है। वहीं, होली से एक दिन पहले शुक्रवार को राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में होलिका दहन के कुछ ही घंटे पहले अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस घटना से नौबतपुर में कोहराम मच गया। बता दें कि नौबतपुर के लोग होलिका दहन की तैयारी में जुटे थे। पुलिस ने भी शांति समिति की बैठक कर लोगों को होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए आश्वस्त कर दिया था। लेकिन अपराधियों ने पुलिस के मंसूबे पर पानी फेर दिया। अब इस घटना को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
क्या कहा तेजस्वी यादव ने?
राजेडी नेता तेजस्वी यादव शनिवार को नौबतपुर गोलीबारी की घटना के पीड़ित से मिलने फुलवारीशरीफ एम्स पहुंचे। पीड़ित से मुलाकात करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा, ‘बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। डकैती, हत्या और बलात्कार हो रहे हैं। पुलिस अधिकारी अब मारे जा रहे हैं। गृह मंत्रालय सीएम नीतीश कुमार के पास है, लेकिन वह अब काम नहीं कर पा रहे हैं।’
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि अपराधियों ने नौबतपुर इलाके के छोटकी टंगरैला गांव में होलिका दहन की तैयारियों में जुटे चाचा और भतीजों पर गोलियों की बरसात कर दी थी। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक आए बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उस समय घटना को अंजाम दिया जब घर के बाहर बैठकर शिक्षक ललन यादव (40 वर्ष) अपने दो भतीजों प्रेमजीत कुमार और प्रेम कुमार के साथ होलिका दहन की तैयारी कर रहे थे।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ डीएसपी-2 दीपक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की गंभीरता और घायलों की स्थिति को देख डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान चाचा ललन यादव की मौत हो गई, वहीं भतीजा प्रेमजीत कुमार और प्रेम कुमार का अभी भी इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
एक अपराधी को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों का पीछा किया। लेकिन अपराधी अलर्ट थे। पुलिस को अपने पीछे आता देख उन्होंने फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस ने भाग रहे तीन अपराधियों में से एक को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने पुलिस पर तीन राउंड गोली चलाई। जबकि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की ओर से दो गोली चलाई गई। घटना के संबंध में डीएसपी-2 दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम नौबतपुर के छोटकी टंगरैला में गोली लगने से तीन व्यक्ति घायल हुए थे। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वहीं, एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद किया है।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
21 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
22 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines