Bihar Vidhansabha Chunav 2025: करीब एक सप्ताह पहले लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया था। हालांकि किसी और के नामांकन न करने से तभी लालू यादव का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय हो गया था। पटना में शुक्रवार को आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें सभी ने लालू यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता उपस्थित रहे। अब शनिवार को ज्ञान भवन में खुले अधिवेशन में लालू की लगातार 13वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी की जाएगी। साथ ही नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।
बिहार के लोग तेजस्वी को बनाना चाह रहे सीएम
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बिहार में कई रैलियां की हैं। इसके बाद देशभर में 75 जगह बिहार दिवस मनाया। लेकिन हर जगह उन्हें नकारात्मक परिणाम मिला। जमीन पर लोग महागठबंधन के पक्ष में हैं। लोग तेजस्वी यादव को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। मीडिया के कई सर्वे भी तेजस्वी के पक्ष में ही हैं।
लालू कल कार्यकर्त्ताओं को करेंगे संबोधित
बैठक समापन के बाद राज्यसभा सांसद संजय यादव ने बताया कि यह बैठक पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन के लिए बुलाई गई थी। शनिवार के अधिवेशन में लालू यादव पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मार्गदर्शन देंगे।
वोटर लिस्ट पर दर्ज कराई आपत्ति
मीडिया ने बातचीत में संजय यादव ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की प्रक्रिया में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। जिस पर पार्टी ने चुनाव आयोग से आपत्ति दर्ज कराई हैं। कहा कि यदि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की गई तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
भाजपा चुनाव आयोग को बना रही माध्यम
25 जून को चुनाव आयोग के नोटिफिकेश आने से पहले गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर बात हो रही थी। लेकिन भाजपा जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाने चाहते हैं। वोटर लिस्ट में लोग उलझे रहें।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines