Jagdanand Singh: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन को लेकर की गई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा के बाद राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के सीनियर नेता जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) की ओर से बड़ा बयान दिया गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बिहार अध्यक्ष ने कहा है कि राम मंदिर का निर्माण नफरत की जमीन पर किया जा रहा है। बता दें कि अमित शाह ने घोषणा की है कि एक जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे “हे राम” में विश्वास करते हैं न कि “जय श्री राम” में। शुक्रवार को सिंह ने कहा, “राम मंदिर घृणा की भूमि पर बन रहा है। राम को एक शानदार महल में कैद नहीं किया जा सकता है। हम ‘हे राम’ में विश्वास करने वाले लोग हैं, न कि ‘जय श्री राम’ में।”
और पढ़िए –Kota News : 14 सौ करोड़ के लोन बांटेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, लोकसभा स्पीकर भी रहेंगे मौजूद
अमित शाह पर जगदानंद सिंह ने तंज कसते हुए पूछा
शाह पर तंज कसते हुए सिंह ने पूछा कि क्या भगवान राम अब लोगों के दिलों से दूर मंदिरों में विराजमान हैं। उन्होंने पूछा कि क्या राम अब केवल मंदिर के होंगे? क्या राम अब देश के नहीं होंगे? भारत में राम को लोगों के दिलों से छीनकर पत्थरों से बनी आलीशान इमारत में नहीं बिठाया जा सकता है?” उन्होंने कहा, “श्री राम न तो अयोध्या में हैं और न ही लंका में, लेकिन श्री राम शबरी की कुटिया में हैं।”
और पढ़िए –Chaibasa News : झारखंड में गूंजेगी ‘शाह’ की हुंकार, इस जगह से करेंगे मिशन 2024 का आगाज
त्रिपुरा में अमित शाह ने की थी घोषणा
त्रिपुरा के सबरूम में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने गुरुवार को मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल की आलोचना की और इसके निर्माण में तेजी लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।
अमित शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस ने अदालतों में राम मंदिर के निर्माण में बाधा डाली। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद, मोदी ने मंदिर का निर्माण शुरू किया। पीएम मोदी ने ‘भूमि पूजन’ किया और मंदिर का निर्माण शुरू किया।”
उन्होंने 2019 के चुनाव प्रचार के दौरान अपनी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। अमित शाह ने कहा कि 2019 के चुनाव प्रचार के दौरान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते थे कि “मंदिर वही बनाएंगे…तारीख नहीं बताएंगे”। आज, राहुल गांधी और सभी को यह सुनना चाहिए कि 1 जनवरी, 2024 को अयोध्या में लोगों के लिए एक विशाल और आसमान छूता मंदिर तैयार होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी और तभी से मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
20 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
20 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
21 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
21 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines