हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का पलटवार, बोले- पाकिस्तान चले जाओ सस्ती गाली हो गई है

विज्ञापन

Bihar News: राजद (RJD) के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी (Abdul Bari Siddiqui) ने भाजपा (BJP) पर पलटवार करते हुए कहा है कि पाकिस्तान (Pakistan) चले जाओ सस्ती गाली हो गई है, पाकिस्तान तुम्हारे बाप-दादा का होगा हमारा नहीं है। हमारे बाप-दादा भारत में हैं, भारत में रहे हैं और हम भी यहीं रहेंगे।

भारत अब रहने लायक नहीं, वाले बयान पर राजद के सीनियर नेता ने कहा कि मैंने ये बयान उस कार्यक्रम में दिया था जहां पूर्व न्यायाधीश सहित कई बुद्धिजीवी मौजूद थे। मैंने पूछा था कि अगर छात्रों को यहां अवसर मिलता है, तो वे विदेश क्यों जाएंगे? कुछ लोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए मेरे बयान का उपयोग कर रहे हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1606185425315454976

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने क्या कहा था?

बिहार में राजद के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री ने अपने बच्चों को विदेशों में नौकरी पाने और वहां बसने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि भारत अब रहने लायक नहीं है, इसलिए उन्होंने अपने बच्चों को ये सलाह दी है। अब्दुल बारी सिद्दीकी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि अब्दुल बारी सिद्दीकी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय महासचिव हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सिद्दीकी कहते हैं कि मैं देश के माहौल को उजागर करने के लिए एक व्यक्तिगत उदाहरण देना चाहता हूं (देश का जो माहौल है)। मेरा एक बेटा है जो हार्वर्ड में पढ़ रहा है और एक बेटी है जिसके पास लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डिग्री है। मैंने उन्हें विदेशों में नौकरी खोजने और यदि संभव हो तो वहां की नागरिकता लेने को कहा है।

भाजपा नेता बोले- उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए

अब्दुल बारी सिद्दीकी के इस बयान पर बिहार भाजपा ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पाकिस्तान चले जाने की सलाह दी है। बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने सिद्दीकी के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सिद्दीकी की टिप्पणी भारत विरोधी है। अगर वह इतना दबा हुआ महसूस कर रहे हैं, तो उन्हें एक राजनीतिक नेता के रूप में यहां मिलने वाले विशेषाधिकारों को छोड़ देना चाहिए और पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा, “सिद्दीकी राजद प्रमुख लालू प्रसाद (तेजस्वी यादव के पिता) के करीबी सहयोगी हैं और उनकी बातें उनकी पार्टी की मुस्लिम तुष्टिकरण की संस्कृति को दर्शाती हैं।” उधर, जनता दल यूनाइटेड ने भी राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान का समर्थन किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें