बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी साल होने की वजह से सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को अपने पाले में करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में आरजेडी की ओर से पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में शनिवार को ‘अति पिछड़ा जगाओ’ रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों से महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।
रैली में तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
पटना में ‘अति पिछड़ा जगाओ’ रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें एक मौका दीजिए, इनका इलाज जरूर होगा। अपराध और भ्रष्टाचार करने वाला जेल जाएगा। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नीतीश कुमार को हाइजैक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को बदलने का समय आ गया है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में अब नई सरकार बनेगी, जो तेजी से अति पिछडों को मान-सम्मान देगी। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे अधिक गरीबी,बेरोजगारी और पलायन अति पिछड़ा समाज में है।
20 साल पुरानी सरकार क्यों चलाएं?
तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार 20 सालों से चल रही है, उसको बदलना है और परिवर्तन करना है। उन्होंने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार 15 साल के बाद सड़कों पर खटारा गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं देती है तो 20 साल पुरानी सरकार हमलोग क्यों चलाएं? उन्होंने कहा कि ‘आगामी विधानसभा चुनाव में अति पिछड़ा समाज के लोगों को पहले से ज्यादा टिकट देने का काम किया जाएगा। लालू यादव ने अति पिछड़ा समाज के लोगों को ताकत दिया। तेजस्वी सरकार में आएगा तो अति पिछड़ा समाज के लिए इतना काम करेगा की आपने कल्पना नहीं की होगी। हमारी उम्र भले ही कच्ची है, लेकिन जुबान कच्ची नहीं है।’
भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि थाना से लेकर ब्लॉक तक भ्रष्टाचार चरम पर है। हर काम के लिए ‘चढ़ावा’ देना पड़ रहा है। शराबबंदी में थाना वाला ही शराब की बिक्री करवा रहा है और दलित एवं अति पिछड़ा समाज के लोगों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘खेत में नए ब्रांड का बीज लगाना है। एक मौका दीजिए। हमारी सरकार बनाना है ताकि अति पिछड़ा के लड़ाई लड़ सकें, उन्हें उनका हक दिला सकें। नई सरकार बनाइये, आपकी नौकरी और सुरक्षा की जिम्मेवारी तेजस्वी की होगी। अपराध और भ्रष्टाचार करने वाला जेल जाएगा। लंपट का इलाज होगा। कोई कानून तोड़ेगा तो बख्शा नहीं जाएगा। इस सरकार को दो बार जीवनदान दिया गया।’
‘भाजपा ने नीतीश कुमार को हाइजैक कर लिया है’
तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘नीतीश कुमार को हमलोगों ने बनाया। नीतीश कुमार की स्थिति ऐसा हो गई है कि भाजपा ने उन्हें हाइजैक कर रखा है।नीतीश कुमार खुद मंच से बोलते हैं कि हमको दो चार लोग जिधर ले जाता है उधर चले जाते हैं। यानी कि वही दो चार लोग मिलकर सरकार चला रहे हैं। जनता दल यूनाइटेड समाजवादी पार्टी नहीं रह गई है। नीतीश कुमार आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी लोगों के साथ हैं। अतिपिछड़ा समाज के लोगों को कोई अच्छा मंत्रालय नहीं मिला है। नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा समाज को ठगने का काम किया, उनका शोषण किया।’
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
3 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
21 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
22 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines