हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

RJD चीफ लालू यादव का दावा- 2024 लोकसभा चुनाव हारने के बाद विदेश में बस जाएंगे नरेंद्र मोदी

विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू यादव।

Lalu Jibe On Modi: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को दावा किया कि अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार मिलेगी। उन्होंने ये भी दावा किया कि चुनाव हारने के बाद नरेंद्र मोदी विदेश जाकर बस जाएंगे।

लालू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में हार को लेकर चिंतित हैं और विदेश में ठिकाना तलाश रहे हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव ने कहा कि ये मोदी हैं जो पद छोड़ने की योजना बना रहे हैं… यही कारण है कि वह इतने सारे देशों का दौरा कर रहे हैं।

लालू यादव ने कहा कि पीएम मोदी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां वह आराम कर सकें और पिज्जा, मोमोज और चाउमीन का आनंद ले सकें।

लालू प्रसाद ने यह टिप्पणी तब की जब कुछ दिन पहले मोदी के ‘भारत छोड़ो’ तंज पर उनकी टिप्पणी मांगी गई थी। विपक्षी दलों के नए गठबंधन ‘INDIA’ पर पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया था। 70 साल के लालू यादव रविवार को अपने बड़े बेटे और बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव की ओर से आयोजित एक समारोह में सार्वजनिक रूप से उपस्थित हुए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें