हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Lalu Prasad Yadav Returns: लालू यादव सात महीने बाद लौटे बिहार, खुशी से झूम उठे तेज प्रताप ने चलाई साइकिल, देखें VIDEO

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav

Lalu Prasad Yadav Returns Patna: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद सात महीने बाद शुक्रवार को पटना लौटे। हवाईअड्डे पर पार्टी सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन पर फूल बरसाए। सफेद टी-शर्ट और काली पैंट पहने लालू प्रसाद को व्हीलचेयर पर एयरपोर्ट के बाहर लाया गया। साथ में उनके डिप्टी सीएम और बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव और पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव भी थे।

लालू प्रसाद यादव पिछले साल 24 सितंबर को इलाज के लिए दिल्ली गए थे, जिसके बाद वह किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 25 नवंबर को सिंगापुर गए थे। आरजेडी प्रमुख 18 फरवरी को प्रत्यारोपण के बाद सिंगापुर से दिल्ली लौटे थे और स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे।

लालू से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार

लालू प्रसाद से मिलने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे हैं। उनसे बिहार की स्थिति को चर्चा हो सकती है। मनेर विधायक बीरेंद्र ने कहा कि लालू प्रसाद बिहार में लंबे समय तक रहेंगे। हालांकि उनका आगे का कोई कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। अगले कुछ दिनों में कुछ वरिष्ठ नेता भी उनसे मिल सकते हैं।

तेज प्रताप बोले- मेरे पिता आए घर

पिता के घर लौटने से तेज प्रताप यादव बेहद खुश हैं। वे पटना एयरपोर्ट पर भी पिता लालू के साथ नजर आए। वे पिता के साथ मां राबड़ी के आवास पर पहुंचे। जहां काफी देर रहे। लेकिन जब बाहर आए तो उनका अंदाज जुदा था। वे साइकिल से फर्राटा भरते हुए नजर आए। पत्रकारों ने उनके इस अंदाज के बारें में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं अपने पिता (लालू प्रसाद यादव) की वापसी से खुश हूं। इसलिए मैं साइकिल की सवारी कर रहा हूं। मैं इसकी सवारी कर रहा हूं और पर्यावरण को बचा रहा हूं।

यह भी पढ़ें: Hate Speech Cases: बिना शिकायत खुद दर्ज करें केस, हेट स्पीच पर SC का सभी राज्यों को निर्देश, अवमानना की चेतावनी भी दी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें