Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन में बैठकों का दौर चल रहा है। ताकि चुनाव से पहले माहौल के हिसाब से रणनीति तय की जा सके। इसी क्रम में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के घर पर बड़ी बैठक होने जा रही है। बैठक में सीट बंटवारे और रणनीति को लेकर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, वामदल और वीआईपी नेता मुकेश सहनी शामिल होंगे।
बता दें कि आज होने वाली इस बैठक में को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों के अलावा उपसमितियों के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में आइये जानते हैं आज होने वाली इस बैठक के क्या मायने हैं?
आरजेडी की रणनीति पर उठ रहे सवाल
बिहार में महागठबंधन इस बार सरकार बनाने की कोशिश में जुटा है। एक ओर तेजप्रताप प्रकरण तो दूसरी ओर कांग्रेस और सहयोगियों द्वारा सीट बंटवारे को लेकर की जा रही डिमांड को लेकर आरजेडी की चिंताएं बढ़ गई है। आरजेडी में फिलहाल संगठन के चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में चुनाव से पहले पार्टी में होने जा रहे बड़े बदलाव कार्यकर्ताओं को भी काफी हैरान कर रहे हैं। आमतौर पर कोई पार्टी चुनावी साल में अपने संगठन में ज्यादा फेरबदल नहीं करती है। एक ओर जहां एनडीए गठबंधन लगातार अपनी तैयारी पुख्ता कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर आरजेडी गठबंधन अभी सीट बंटवारे को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है।
ये भी पढ़ेंः Bihar Election 2025: BJP ने लालू यादव पर ‘जंगलराज’ को लेकर कसा तंज, शेयर किया वीडियो
वामदलों द्वारा अधिक सीटों की डिमांड
इंडिया गठबंधन में फिलहाल देखादेखी वाली सियासत की जा रही है। पहले कांग्रेस आरजेडी से अधिक सीटों की डिमांड कर रही थी। इसको लेकर कांग्रेस ने काफी आक्रमक रणनीति भी बनाई है। तो दूसरी ओर अब वामदल भी कांग्रेस की राह पर चल पड़े हैं। भाकपा माले ने इस बार आरजेडी से 40-50 सीटें मांगी गई है। माले के इस दावे पर भाकपा बिफर गई है। बता दें कि भाकपा माले का बिहार के कई जिलों में अच्छा जनाधार है। ऐसे में आरजेडी के लिए इस बार का सीट बंटवारा काफी सिरदर्दी वाला हो सकता है।
सहनी की डिप्टी सीएम की मांग
मुकेश सहनी लगातार अनिश्चितता वाले बयान दे रहे हैं ऐसे में उनकी बयानबाजी भी आरजेडी के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। बीजेपी लगातार सहनी पर डोरे डाल रही है। तो वहीं सहनी ने तेजस्वी के सामने डिप्टी सीएम की मांग कर डाली है। जिसे राजनीति के जानकार प्रेशर पॉलिटिक्स का हिस्सा बता रहे हैं। सीट बंटवारे को लेकर जब भी आखिरी बैठक होगी उससे पहले सहनी की क्या प्रतिक्रिया रहती है, यही आने वाले वक्त में उनकी भावी भूमिका तय करेगा।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
8 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines