Bihar Nitish Kumar Politics News: बिहार की राजनीति में उठापटक का दौर जारी है। जेडीयू नेताओं के एक दूसरे पर बयानबाजी के बाद आरजेडी ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है। वहीं खुद मुख्यमंत्री के गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में शामिल न होने को लेकर कयासों के बाजार गर्म हो गए हैं। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली नीति आयोग की बैठक से भी दूरी बनाई थी। बिहार सीएम को वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में हिस्सा लेना था। लेकिन इस बैठक में नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे, उनकी जगह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हिस्सा लेंगे। बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को शामिल होना है।
ये भी पढ़ेंः 12 लाख नौकरियां, मुसलमानों पर फोकस… नीतीश ने रच डाला 2025 चुनाव का चक्रव्यूह
जेडीयू में मचा है घमासान
बिहार सीएम नीतीश कुमार भले ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हों, लेकिन पार्टी संगठन में सब ठीक हों, ऐसा दिखता नहीं है। बीते दिनों ही परबत्ता से जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार ने अशोक चौधरी पर हमला बोल दिया। डॉ संजीव ने कहा कि बिहार सीएम को यह देखना चाहिए राज्य में पूर्ण शराबबंदी है और दूसरी तरफ कोई मंत्री विदेश जाकर शराब पार्टी कर रहा है। परबत्ता विधायक अशोक चौधरी की उस तस्वीर पर बोल रहे थे, जिसमें दुबई दौरे पर चौधरी एक कार्यक्रम में कुछ लोगों के साथ बैठे थे, और सामने शैंपेन की बोतल रखी हुई थी।
जेडीयू विधायक ने कहा कि ऐसे लोग जिनका आधार नहीं है, बिन पेंदी के लोटे हैं। हमारे नेता सीएम नीतीश कुमार हैं, गांधी की विचारधारा को मानने वाले हैं। डॉ संजीव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जो सीएम की बढ़ती उम्र पर तंज कसते हैं, जो भूमिहार समाज पर नकारात्मक टिप्पणी करते हैं, जीवन में एक बार चुनाव जीते हैं, जो एक काम के लिए 4 ठेकेदारों से पैसा लेते हैं, उन्हें किस आधार पर सरकार में रखा गया है।
अशोक चौधरी ने बाढ़ को लेकर उठाए सवाल
इससे पहले अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार के बेहद करीबी विजय चौधरी पर हमला बोलते हुए उनके मंत्रालय को कटघरे में खड़ा किया था। गांधी जयंती के दिन अशोक चौधरी ने कहा था कि जल संसाधन विभाग और हम लोग थोड़े और चौकस होते तो बाढ़ का नुकसान कम होता। चौधरी के इस बयान के बाद जेडीयू में घमासान मच गया। बाद में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बचाव किया और कहा कि सीएम नीतीश कुमार हमेशा से संवेदनशील रहे हैं। वह बाढ़ को लेकर सचेत और सतर्क रहते हैं। बाढ़ पीड़ितों को सात-सात हजार रुपया दिया गया है।
आरजेडी ने किया बड़ा दावा
जेडीयू में मचे घमासान के बीच आरजेडी प्रवक्ता मृत्युजंय तिवारी ने कहा कि 8 अक्टूबर को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजे आते ही बिहार में राजनीतिक भूकंप आएगा। बिहार मध्यावधि चुनाव की ओर जा रहा है। जेडीयू 8 अक्टूबर का इंतजार कर रही है। नीतीश कुमार और उनकी पार्टी बीजेपी पल्ला झाड़ लेंगे। तिवारी ने कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार पर कुर्सी छोड़ने का दबाव बना रही है। दोनों राज्यों के नतीजे आते ही बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि जेडीयू और बीजेपी में हर मुद्दे पर खटपट है।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
8 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
9 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
15 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines