सौरव कुमार, पटना।
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव होना है। पिछले 3 महीने में राहुल तीन बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। पहले बिहार प्रभारी को बदला गया, उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया और फिर कन्हैया कुमार के नेतृत्व में ‘पलायन रोको,नौकरी दो’ पदयात्रा निकाली गई और अब पप्पू यादव को अधिवेशन में बुलाकर पार्टी ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है।
देर से ही सही, कांग्रेस में पप्पू यादव को मिली जगह
2024 के लोकसभा चुनाव के पहले पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल होने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। कांग्रेस में शामिल होने के लिए पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया था। पूर्णिया से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने टिकट का आश्वासन भी दिया, जैसा पप्पू यादव मीडिया को बताते रहे। कांग्रेस के कहने पर उन्होंने लालू दरबार में मत्था भी टेका, लेकिन आरजेडी ने अपना उम्मीदवार उतार दिया। नामांकन फार्म खरीद कर पप्पू यादव कांग्रेस के सिंबल का इंतजार करते रहे। पर्चा दाखिल करने की तारीख बदलते रहे, लालू के आगे तब कांग्रेस लाचार थी, फिर वह पप्पू यादव के साथ कैसे खड़ी होती।
पप्पू यादव के बयान से महागठबंधन में घमासान
आखिरकार पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। उन्हें हराने के लिए तेजस्वी 40 विधायकों का दस्ता लेकर वहां जम गए। पप्पू यादव को हराने के लिए तेजस्वी ने एनडीए को वोट देने तक की अपील तक कर दी। इसके बावजूद पप्पू यादव जीत गए। तब से वे कांग्रेस का आशीर्वाद पाने का प्रयास करते रहे, अब यह अवसर कांग्रेस ने उन्हें दे दिया है। अहमदाबाद एआईसीसी की बैठक में शामिल होने का आखिरी वक्त पप्पू को न्योता मिल गया। अधिवेशन में शामिल होने के बाद उत्साहित सांसद पप्पू यादव ने राजद पर ही सवाल खड़े कर दिए।पप्पू यादव ने कहा बिहार में कांग्रेस कार्यकर्ता आरजेडी के साथ खुद को असहज महसूस करता है। इस बयान के बाद महागठबंधन के अंदर घमासान मच गया है।
ये भी पढ़ें:- AICC महाधिवेशन में शामिल हुए पप्पू यादव, कहा- कांग्रेस RJD के साथ अपमानित फील करती है
‘आरजेडी खुश रहे या न रहे इससे हमें फर्क नहीं पड़ता’
साथ ही बिहार में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की सक्रियता पर भी पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी। सांसद ने पूर्णिया में पत्रकारों से कहा कि हिंदी पट्टी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आरजेडी खुश रहे या न रहे इससे हमें फर्क नहीं पड़ता। सभी गठबंधन धर्म के तहत अपना काम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि बीजेपी को हराने के लिए हिंदी पट्टी में गठबंधन जरूरी है, क्योंकि क्षेत्रीय दल अकेले बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकते।’
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
11 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
5 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines