विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी ही पार्टी के नेता पर एक्शन लिया है. जिस नेता को पार्टी से निकाला गया है, इसे लालू यादव चुनाव लड़ने का सिंबल भी दे चुके थे लेकिन इसके बाद स्थितियां बदल गईं और पार्टी की तरफ से उन्हें चुनाव ना लड़ने के लिए कहा गया. नेता नहीं मानें और चुनाव के बीच में ही उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया गया है.
क्या है पूरा मामला?
पार्टी की तरफ से जारी एक पत्र में कहा गया है कि दरभंगा जिला के 79, गौड़ाबौराम विधान सभा सीट इंडिया गठबंधन के द्वारा आपसी समन्वय के आधार पर विकासशील इंसान पार्टी को देने का निर्णय लिया गया है. इस सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में संतोष सहनी (VIP) को समर्थन प्राप्त है.
पत्र में कहा गया है कि अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा लिये गये निर्णय के आलोक में मो० अफजल अली खां से भी गठबंधन धर्म का पालन करते हुए पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय का सम्मान रखने की अपेक्षा की गयी थी लेकिन मो० अफजल अली खां ने एनडीए गठबंधन को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से अपना नामांकन वापस नहीं लिया. इसके बाद उन्हें छ: साल के लिए पार्टी से निकाला जा है.
यह भी पढ़ें: जेल में बंद अनंत सिंह… मोकामा सीट पर JDU के इस मंत्री ने संभाला मोर्चा
जानकारी के अनुसार, अफजल अली को पार्टी की तरफ से नामांकन वापस लेने के लिए कहा गया था. तेजस्वी यादव ने भी नामांकन वापस लेने और VIP के उम्मीदवार को समर्थन करने के लिए कहा था लेकिन अफजल अली नहीं मानें और नामांकन वापस नहीं लिया. अब पार्टी की तरफ से एक्शन लिया गया और उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: मोकामा हत्याकांड मामला: अनन्त सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, भेजा गया बेरुर जेल
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
17 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
18 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines