Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने 51 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा कर दी है. सभी उम्मीदवारों में एक नाम सबसे ज्यादा चर्चित रितेश पांडे का रहा है. वह भोजपुरी सिंगर है जिन्हें करगहर सीट से टिकट दिया गया है. यह वही सीट है जहां से प्रशांत किशोर के खुद चुनाव लड़ने की उम्मीद थी.
हैलो कौन…नहीं जानती गाने से आए थे चर्चा में
रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर है. आपने वो गाना तो सुना ही होगा हैलो कौन, कौन, कौन, हम बोल रहे हैं…नहीं जानती. ये गाना लॉकडाउन के समय हर किसी के जुबान पर था. इस गाने के वीडियो में भी उन्हें फीचर किया गया था. उनके भोजपुरी सिंगर का करियर साल 2010 में हुआ था. उनके इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर 100 करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे.
शिक्षा के स्तर को बेहतर करना मेरा लक्ष्य
रितेश का राजनीतिक सफर पिछले साल शुरू हुआ था. उन्होंने खुद को सियासत के प्रति झुका हुआ महसूस किया और फिर साल 2024 में भभुआ विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. यहां उन्होंने अपना एक ऑफिस भी खोला था. उस वक्त उन्होंने बिहार के लोगों से कहा था कि मैं इस क्षेत्र का बेटा हूं, नेता हूं और गायक भी हूं. मेरा लक्ष्य बिहार में शिक्षा के स्तर को बेहतर करना है. प्रशांत किशोर का साथ उन्होंने तब से थाम लिया है और अब वे चुनाव में हिस्सा लेने के लिए तैयार है.
जीतने के कितने चांस?
अगर बात करें रितेश पांडे के जीतने का तो पीके का साथ देने से पहले ही रितेश काफी पॉपुलर थे. उनकी कामयाबी इसका उदाहरण है. उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. ऐसे में अगर वे चुनाव लड़ते हैं तो यह देखने वाली बात होगी कि उन्हें कितने प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. माना जा रहा है कि रितेश को युवा वोटर्स का साथ मिल सकता है.
ये भी पढ़ें-JDU को लगा बड़ा झटका, चुनाव से पहले पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
41 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
1 hr agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines