Live Updates
16:19 (IST) 14 Nov 2025
INC को कड़ी टक्कर

INC प्रत्याशी Amit Kumar 48860 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वोटों की काउंटिंग लगातार जारी है.

16:18 (IST) 14 Nov 2025
BJP के उम्मीदवार 66 हजार वोटों से आगे

वोटों की काउंटिंग जारी है BJP प्रत्याशी Baidyanath Prasad 66 हजार वोटों से आगे हैं

14:25 (IST) 14 Nov 2025
18 राउंड की गिनती बाकी

इस सीट पर बीजेपी के बैद्यनाथ प्रसाद कांग्रेस के अमित कुमार से 13499 वोटों से आगे चल रहे हैं. बैद्यनाथ प्रसाद इस सीट पर स्टार्ट से ही बढ़त बनाए हुए हैं.

14:24 (IST) 14 Nov 2025
9वें राउंड के बाद रीगा विधानसभा

रीगा विधानसभा सीट पर 9वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. अभी भी 18 राउंड की गिनती बाकी है.

08:36 (IST) 14 Nov 2025
गिने जा रहे पोस्टल बैलेट

पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं, जल्दी ही रिजल्ट आपके सामने होंगे.

08:22 (IST) 14 Nov 2025
रुझान आना शुरू हो चुके हैं

बिहार विधानसभा के चुनाव के नतीजे आना शुरू हो चुके हैं.

07:39 (IST) 14 Nov 2025
थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू होगी

सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी. सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे.

Riga Assembly Election Result 2025 LIVE Updates: रीगा विधानसभा सीट के फाइनल परिणाम सामने आ चुके हैं. मतगणना के बाद BJP के उम्मीदवार बैद्यनाथ प्रसाद ने बहुमत हासिल किया. उन्हें कुल 111,469 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी INC के अमित कुमार को 33,907 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. यह जीत बीजेपी के लिए क्षेत्र में मजबूत जनादेश साबित हुई. रीगा विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान हुआ था.

---विज्ञापन---

किस-किस के बीच मुकाबला?

रीगा विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला तीन पार्टियों और इनके उम्मीदवारों के बीच है. महागठबंधन की तरफ से यह सीट कांग्रेस के कब्जे में आई है. कांग्रेस ने अमित कुमार सिंह टुन्ना को टिकट दिया, जबकि बीजेपी ने वैधनाथ प्रसाद को मैदान में उतारा. वहीं जनशक्ति जनता दल पार्टी से कृष्ण मोहन ने ताल ठोकी.

---विज्ञापन---

2020 में क्या थे नतीजे?

साल 2020 विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो रीगा विधानसभा सीट से बीजेपी के मोती लाल प्रसाद ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 95,226 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के अमित कुमार टुन्ना 67,731 वोट पाकर दूसरे नंबर पर आए थे. कांग्रेस के उम्मीदवार को बीजेपी के उम्मीदवार ने 32 हजार से अधिक वोटों से मात दी थी. तीसरे नंबर पर बीएसपी की मुन्नी सिंह रही थीं, जिन्हें 4,255 वोट मिले थे.

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
मोती लाल प्रसादBJP95,226 (जीत)
अमित कुमार टुन्नाCONGRESS67,731 (हार)
मुन्नी सिंहBSP4,255

2015 के नतीजे

साल 2015 विधानसभा चुनाव में रीगा विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. कांग्रेस के अमित कुमार को 79,217 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी के मोती लाल प्रसाद थे, जिन्हें 56,361 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर CPI के अतुल बिहार मिश्रा थे, जिन्हें 4,262 वोट मिले थे.

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
अमित कुमार कांग्रेस79,217 (जीत)
मोती लाल प्रसादबीजेपी56,361 (हार)
अतुल बिहार मिश्रासीपीआई4,262