Riga Election Result 2025 LIVE: रीगा विधानसभा सीट पर BJP को मिली बहुमत, दूसरे स्थान पर यही INC

Riga Assembly Election Result 2025 LIVE Updates: रीगा विधानसभा चुनाव 2025 में BJP के बैद्यनाथ प्रसाद ने निर्णायक जीत हासिल की. उन्होंने 111,469 वोट पाकर कांग्रेस उम्मीदवार अमित कुमार को 33,907 वोटों के अंतर से हराया. इस नतीजे ने रीगा में बीजेपी की पकड़ को और मजबूत किया और जनता का स्पष्ट समर्थन दिखाया.

RIGA

Riga Assembly Election Result 2025 LIVE Updates: रीगा विधानसभा सीट के फाइनल परिणाम सामने आ चुके हैं. मतगणना के बाद BJP के उम्मीदवार बैद्यनाथ प्रसाद ने बहुमत हासिल किया. उन्हें कुल 111,469 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी INC के अमित कुमार को 33,907 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. यह जीत बीजेपी के लिए क्षेत्र में मजबूत जनादेश साबित हुई. रीगा विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान हुआ था.

विज्ञापन

किस-किस के बीच मुकाबला?

रीगा विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला तीन पार्टियों और इनके उम्मीदवारों के बीच है. महागठबंधन की तरफ से यह सीट कांग्रेस के कब्जे में आई है. कांग्रेस ने अमित कुमार सिंह टुन्ना को टिकट दिया, जबकि बीजेपी ने वैधनाथ प्रसाद को मैदान में उतारा. वहीं जनशक्ति जनता दल पार्टी से कृष्ण मोहन ने ताल ठोकी.

विज्ञापन

2020 में क्या थे नतीजे?

साल 2020 विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो रीगा विधानसभा सीट से बीजेपी के मोती लाल प्रसाद ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 95,226 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के अमित कुमार टुन्ना 67,731 वोट पाकर दूसरे नंबर पर आए थे. कांग्रेस के उम्मीदवार को बीजेपी के उम्मीदवार ने 32 हजार से अधिक वोटों से मात दी थी. तीसरे नंबर पर बीएसपी की मुन्नी सिंह रही थीं, जिन्हें 4,255 वोट मिले थे.

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
मोती लाल प्रसादBJP95,226 (जीत)
अमित कुमार टुन्नाCONGRESS67,731 (हार)
मुन्नी सिंहBSP4,255

2015 के नतीजे

साल 2015 विधानसभा चुनाव में रीगा विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. कांग्रेस के अमित कुमार को 79,217 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी के मोती लाल प्रसाद थे, जिन्हें 56,361 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर CPI के अतुल बिहार मिश्रा थे, जिन्हें 4,262 वोट मिले थे.

विज्ञापन
उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
अमित कुमार कांग्रेस79,217 (जीत)
मोती लाल प्रसादबीजेपी56,361 (हार)
अतुल बिहार मिश्रासीपीआई4,262

LIVE UPDATES

INC को कड़ी टक्कर

INC प्रत्याशी Amit Kumar 48860 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वोटों की काउंटिंग लगातार जारी है.

BJP के उम्मीदवार 66 हजार वोटों से आगे

वोटों की काउंटिंग जारी है BJP प्रत्याशी Baidyanath Prasad 66 हजार वोटों से आगे हैं

18 राउंड की गिनती बाकी

इस सीट पर बीजेपी के बैद्यनाथ प्रसाद कांग्रेस के अमित कुमार से 13499 वोटों से आगे चल रहे हैं. बैद्यनाथ प्रसाद इस सीट पर स्टार्ट से ही बढ़त बनाए हुए हैं.

9वें राउंड के बाद रीगा विधानसभा

रीगा विधानसभा सीट पर 9वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. अभी भी 18 राउंड की गिनती बाकी है.

गिने जा रहे पोस्टल बैलेट

पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं, जल्दी ही रिजल्ट आपके सामने होंगे.

रुझान आना शुरू हो चुके हैं

बिहार विधानसभा के चुनाव के नतीजे आना शुरू हो चुके हैं.

थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू होगी

सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी. सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ