बिहार angle-right

Revanth Reddy के ‘बिहार DNA’ वाले बयान पर विवाद, BJP ने अपमान बताया, नीतीश चुप, तेजस्वी बोले- नो कमेंट

Revanth Reddy Bihar DNA Statement: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के 'बिहार DNA' वाले बयान पर बवाल हो रहा है। भाजपा, कांग्रेस और JDU आमने-सामने हैं।

---विज्ञापन---

अभिषेक कुमार, हाजीपुर

Revanth Reddy Bihar DNA Statement Controversy: तेलंगाना के मुख्यमंत्री बनते ही रेवंत रेड्डी के बोल बिगड़ गए। उन्होंने ऐसा बयान दे दिया कि बवाल मच गया। तेलांगना का DNA बिहार के DNA से बेहतर कहकर उन्होंने घमासान मचा दिया। अब उनके बयान को बिहारियों का अपमान बताकर जहां भाजपा हंगामा कर रही है, वहीं बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया इस बयान पर पत्रकारों ने जाननी चाही तो वे सवाल टालने लगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद अपने कानों से इन ब्यान को नहीं सुना है, इसलिए नो कमेंट, इस पर टीका टिपण्णी करना ठीक नहीं है, जबकि भाजपा ने रेवंत के बयान को बिहारियों को अपमानित करने वाला बताया।

 

रेवंत रेड्डी ने दिया था यह बयान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा था कि मेरा DNA तेलंगाना का है। KCR का DNA बिहार का है। वह बिहार के रहने वाले हैं। KCR की जाति कुर्मी है, वे बिहार से विजयनगरम और वहां से तेलंगाना आए। तेलंगाना का DNA बिहार के DNA से बेहतर है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बयान दिया। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। भाजपा ने इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रेवंत रेड्डी का यह बयान भारत को बांटने वाला, हिन्दी और हिन्दू का अपमान है। भाजपा नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से सवाल कर रही है, लेकिन जवाब देने की बजाय तेजस्वी यादव इस ब्यान पर बोलने से बचते दिखे।

 

भाजपा ने तेजस्वी की चुप्पी पर उठाए सवाल

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हाजीपुर में अपने एक समर्थक के घर शादी समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान तेजस्वी यादव से रेवंत रेड्डी के बयान पर प्रतिक्रिया देने के लिए मीडिया ने कहा कि वे बोले कि जब मैंने बयान को कानों से सुना ही नहीं तो मैं क्या कह सकता हूं। जब तक कोई बात अपने कानों से न सुनें, तब तक उस पर कुछ कमेंट करना ठीक नहीं है। इससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हुई कि तेजस्वी यादव का इस मुद्दे पर बोलने से बचना, सुविधा की राजनीति करने वाली बात है। राजनीतिक सुविधा का ही सवाल था कि बिहारी DNA को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मुद्दा बना दिया था, तब निशाने पर विरोधी भाजपा थी। अब DNA का सवाल खुद नीतीश-तेजस्वी के INDIA गठबंधन के साथी दल कांग्रेस के नेता ने उठाया है तो तेजस्वी को जबाब नहीं सूझ रहा।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

WhatsApp Image 2023-12-07 at 13.50.14 (1)

रवि शंकर प्रसाद की रेवंत रेड्डी को सलाह

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमं उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी और कांग्रेस भारत को विभाजित करने की योजना बना रहे हैं। उत्तर और दक्षिण में भारत को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश बाबू बिहार DNA वाले बयान पर चुप क्यों हैं? जबकि वे उनकी जात पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। तेलंगान के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को मेरी एक सलाह है कि आपकी काडर के कई IAS अफसर बिहार के हैं तो उनका DNA क्या है? ठीक है मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन शब्दों की गरिमा बनाए रखें।

First published on: Dec 08, 2023 09:43 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें