बिहार में बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी तेज, 2800 ने लगाई अपील, 1004 को मिली मंजूरी

बिहार में बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी की प्रक्रिया तेज हो गई है. अब तक 2800 ने अपील लगाई है, जबकि 1004 को मंजूरी मिल चुकी है.

Nitish Kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Bihar News: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से बड़ी पहल की जा रही है. इस पहल से हड़ताल पर गए विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों की वापसी की राह आसान हो गई है. विभाग की ओर से अपील अभ्यावेदन का अवसर दिए जाने के बाद लगातार बड़ी संख्या में बर्खास्त कर्मी पुनः सेवा में लौटने की प्रक्रिया से जुड़ रहे हैं. इस तरह उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है.

2800 संविदाकर्मियों ने किया आवेदन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पटना मुख्यालय की ओर से निर्धारित ई-मेल आईडी appealdlrs@gmail.com पर अब तक करीब 2800 संविदाकर्मी पुनर्बहाली के लिए आवेदन दे चुके हैं. इनमें से 1004 अपीलों को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि शेष अभ्यावेदन पर कार्रवाई की प्रक्रिया लगातार जारी है.

उमड़ रही भीड़

गौरतलब है कि विभाग के पटना कार्यालय में भी बर्खास्तकर्मियों की भीड़ अपील अभ्यावेदन दाखिल करने के लिए उमड़ रही है. इससे पहले 3321 संविदाकर्मी पहले ही हड़ताल छोड़कर अपनी ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं. सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास रंग ला रहे हैं.

हजारों तक पहुंची संख्या

अधिकारियों का कहना है कि इस पहल बर्खास्त कर्मियों को दोबारा सेवा में आने का मौका मिला है. शुरुआत में 54 कर्मियों की वापसी हुई थी, वहीं यह संख्या बढ़ते-बढ़ते 402 और अब हजारों तक पहुंच चुकी है. विभाग का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में शेष बचे विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मी अपील अभ्यावेदन कर सेवा में वापसी करेंगे.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ