Republic Day 2023: राज्यपाल फागू चौहान ने पटना के गांधी मैदान में फहराया तिरंगा
Edited By Rakesh Choudhary

Republic Day 2023, Nitish KUmar
Edited By Rakesh Choudhary

Republic Day 2023, Nitish KUmar
Republic Day 2023: पूरे देश में आज गणतंत्र दिवस की धूम है। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। जहां, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने तिरंगा फहराया। गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे बिहार में भी जश्न का माहौल है।
इस मौके पर राज्यपाल ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। समारोह में बिहार के 12 विभागों की रंग-बिरंगी और खूबसूरत झांकियां भी निकाली गई। इस दौरान उन्होंने गांधी मैदान में मौजूद जनता को भी संबोधित किया। राज्यपाल ने कहा कि हर घर तक बिजली और हर घर तक पानी पहुंचा दिया गया है। राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए सरकार तत्पर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड का नियंत्रण भी बहुत अच्छे किया है।
राज्यपाल ने कहा कि कई विभागों में 28 हजार नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। कई जिलों में नई सड़के और पूल बनाए जा रहे हैं। ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे कामों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गंगा जल आपूर्ति योजना के तहत हर घर तक गंगा जल पहुंचा दिया गया है। टूरिज्म के क्षेत्र में भी सरकार लगतार प्रयास कर रही है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 1 अणे मार्ग में झंडोत्तोलन किया। pic.twitter.com/2MKplSGKzD
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 26, 2023
बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। वहीं विधान परिषद् भवन में सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने तिरंगा फहराया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर अनेक पार्टी नेता मौजूद रहे। वहीं, पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी ने तिरंगा फहराया।
उपेंद्र कुशवाहा पर बयान देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम उन्हें पार्टी में लेकर आए। सम्मानजनक पद दिया। सम्मान दिया इसके बाद भी वह केवल बाहर में बयान दे रहे हैं। अगर उन्हें कोई परेशानी है तो आए मुझसे बात करें, बैठे उनकी समस्या का समाधान होगा मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: