Bihar Hindi News: छपरा में 17 साल की लड़की से रेप करने की कोशिश की गई। लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। लड़की के चीखने की आवाज सुनकर बचाने आई मां पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। उनका इलाज जारी है। मामला बुधवार का है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।
और पढ़िए –Noida suicide: गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर फिर आत्महत्या, पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लिए
एक तरफा प्यार करता था आरोपी
छपरा के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में रहने वाला आरोपी वारदात के बाद से अपने परिजनों के साथ फरार है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अर्जुन उस लड़की से एक तरफा प्यार करता था। बुधवार की रात मौका देखकर लड़की के घर में घुस गया। लेकिन लड़की के विरोध करने पर उसका गला रेत कर हत्या कर दी।
और पढ़िए –Deoria: बाइक सवार दलित को पीटा, होश में आया तो दोबारा पीटा, अस्पताल में मौत, वजह कर देगी हैरान
गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रहीं छापेमारी
इधर, मढ़ौरा पुलिस ने बताया कि लड़की को चाकू गोदकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। लड़की की मां घायल है, उसका इलाज चल रहा है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल आरोपी और उसके घर वाले फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
PM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
6 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
6 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
7 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
7 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines