Rape Accused Arrested: बिहार से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दरअसल मामला बेगूसराय का है, जहां 60 साल के एक व्यक्ति ने दस साल की बच्ची का बलात्कारकर उसके साथ मारपीट की। इस घटना की खबर से इलाके में मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की की परिजन के तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है। आरोपी ने कहा कि पुरानी रंजिश की वजह से बदला लिया गया है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
झूठे आरोप में फंसाया
वहीं आरोपी ने पुलिस को पूछताछ बताया कि लड़की के परिजन ने झूठा दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मैने ऐसा कोई कार्य नही किया है। बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि लड़की के परिवार से पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। इस वजह से दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा भी हो चुका है। जिसकी खुन्नस की वजह से मुझे फंसाया गया है। वहीं इस संबंध में बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि दुष्कर्म करने की सूचना बखरी थाना पुलिस को लगी थी।
यह भी पढ़े: पंजाब CM के कड़े आदेश- नशा तस्करों के साथ नरमी न बरतें, उन्हें पकड़ें और प्रॉपर्टी करें जब्त
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पंहुची। तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और नाबालिक बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल भेजा गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि परिजन की तहरीर के आधार पर पॉक्सों एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अपने ऊपर लगे आरोपो को खुन्नस की वजह बता रहा है। मेडिकल जांच के बाद ही पूरा मामला पता चल पाएगा। पुलिस ने कहा जो भी आरोपी साबित होगा उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines