Ramzan 2023: बिहार सरकार ने रमजान के मद्देनजर बड़ा ऐलान करते हुए राज्य के मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस आने-जाने में कुछ समय की छूट दी है। नीतीश सरकार की ओर से राज्य सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। कहा गया है कि राज्य सरकार मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को रमजान में ऑफिस के निर्धारित समय से एक घंटा पहले आने और एक घंटा पहले जाने की छूट होगी।
नीतीश कुमार की सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में कहा गया है कि मुस्लिम अधिकारियों और कर्मचारियों को रमजान में एक घंटे पहले ड्यूटी पर आने और एक घंटे पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति दी जाती है।
हर साल रमजान में स्थायी रूप से प्रभावी रहेगा आदेश
सर्कुलर में आगे कहा गया है कि सरकार का आदेश हर साल रमजान के महीने के दौरान स्थायी रूप से प्रभावी रहेगा। उधऱ, मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी सर्कुलर के जवाब में बीजेपी नेता अरविंद कुमार सिंह ने मांग की कि बिहार सरकार चैती नवरात्र और रामनवमी के त्योहार के दौरान हिंदू कर्मचारियों के लिए भी इसी तरह का सर्कुलर जारी करे।
इस बीच, राजद और जदयू ने राज्य सरकार के इस कदम का स्वागत किया। राजद नेता एजाज अहमद ने कहा कि यह देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगा। वहीं, जनता दल यूनाइटेड के नेता सुनील कुमार सिंह ने कहा कि इस कदम से मुस्लिम कर्मचारियों को शाम को उपवास (रोजा) तोड़ने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा और काम भी प्रभावित नहीं होगा।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 hr agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines