Ramcharitmanas Row: रामचरित मानस और धार्मिक ग्रंथों पर विवादित बयान देने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं पिछड़ों-दलितों के लिए हमेशा बोलता रहूंगा। मेरा एक बयान आज देश में चर्चा का विषय बन गया है। अभी दो शब्द कहा है।’
उन्होंने कहा, ‘हम लोग एकलव्य के पुत्र हैं, जो अब अंगूठा नहीं देते हैं बल्कि लेते हैं। हम कुर्बानी देने वाले नहीं बल्कि लेने वाले हैं। जिसका देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है। वैसे लोग आज देश में हिंदू-मुसलमान की राजनीति कर रहे हैं।’
शिक्षामंत्री ने कहा, ‘मैं ये बात कहता हूं ये 500 वर्ष पुराना जमाना नहीं है जब आपने लोगों को शिक्षा से वंचित रखा। अब सबने पढ़ लिया है। हम शुद्र हैं लेकिन ज्ञान है इसलिए आप शिक्षा न दें। अभी तो एक कहा हूं दर्जनों बाकी है, समय आने पर कहूंगा।
वीडियो भी देखिए…
दरअसल, आरजेडी ने शुक्रवार को पटना स्थित बापू सभागार में 17 फरवरी को कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसी कार्यक्रम में बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर बोल रहे थे।
नालंदा यूनिवर्सिटी में रामचरित मानस पर उठाए थे सवाल
मंत्री चंद्रशेखर के रामचरित मानस पर विवादित बयान के बाद ही यूपी समेत कई राज्यों में इस धार्मिक ग्रंथ पर घमासान हुआ था। दरअसल, मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर जनवरी महीने में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के 15वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे।
वहां उन्होंने कहा, ‘मनुस्मृति में समाज की 85 फीसदी आबादी वाले बड़े तबके को गालियां दी गई हैं। रामचरित मानस में लिखा है कि नीच जाति वाले शिक्षा पाने के बाद जहरीले हो जाते हैं। ये ग्रंथ समाज और देश को नफरत में बांटते हैं।
यूपी तक फैली थी विरोध की आग
उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने भी रामचरितमानस की चौपाई पर सवाल उठाए थे। लखनऊ में एक गुट ने रामचरितमानस की प्रतियां जलाई थीं। स्वामी प्रसाद का विरोध करने पर सपा की दो महिला नेताओं का निष्कासन भी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Ramcharitmanas Row: रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में लखनऊ DM की बड़ी कार्रवाई, दो पर लगा NSA
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
19 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
23 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines