---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Rajnagar (SC) Election Result 2025 LIVE: राजनगर विधानसभा सीट पर BJP से सुजीत कुमार को मिली जीत, 42185 वोटों से जीते

Rajnagar (SC) Election Result 2025: राजनगर विधानसभा सीट आरक्षित सीट है. 2020 और 2015 में यहां बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी. राजनगर सीट के लिए 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी. आज सभी सीटों के साथ इसके भी चुनावी नतीजे आएंगे.

---विज्ञापन---

Rajnagar (SC) Election Result 2025 LIVE: राजनगर विधानसभा क्षेत्र मधुबनी जिले में स्थित अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है. यह झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के हिस्से में आती है. आज बिहार में आम चुनाव 2025 के लिए सभी 243 सीटों के नतीजे सामने आए है, जिसमें राजनगर भी शामिल है. राजनगर से बीजेपी के सुजीत कुमार जीत चुके हैं. बता दे कि इस सीट पर दूसरे फेज की वोटिंग यानी 11 नवंबर को मतदान किया जा चुका है. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. साल 2020 में इस सीट पर बीजेपी से राम प्रीत पासवान जीते थे.

यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे- ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: EC ने 7 सीटों पर दिया रुझान

---विज्ञापन---

राजनगर (SC) विधानसभा सीट से उम्मीदवार

2025 आम चुनावों के लिए महागठबंधन ने राजद से उम्मीदवार प्रो. विष्णु राम को टिकट दिया है. वहीं, बीजेपी ने यहां से सुजीत पासवान को टिकट दिया है, जो एनडीए से हैं. बता दें कि ये दोनों प्रत्याशी इस सीट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. सुजीत पासवान के नामांकन के लिए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद सहित कई बड़े नेता शामिल हुए थे.

साल 2015 और 2020 के चुनावी आंकड़े

राजनगर (SC) विधानसभा सीट पर 2020 के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार राम प्रीत पासवान जीते थे. उन्होंने 19,121 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी. राम प्रीत को 51.42 % वोट शेयर के साथ 89,459 वोट मिले थे. इस सीट पर दूसरे नंबर पर राजद के रामवतार पासवान रहे थे. उन्हें 70,338 वोट मिले थे. 2015 में भी इस सीट पर बीजेपी से राम प्रीत पासवान विधायक बने थे. उन्हें तब 71,614 वोट मिले थे और रामवतार पासवान को 65,372 वोट मिले थे.

---विज्ञापन---

2020 में किसे कितने वोट मिले थे?

प्रत्याशीपार्टीवोट
राम प्रीत पासवानभाजपा (BJP)89,459 (जीत)
रामवतार पासवानराजद70,338 (हार)

2015 में किसे कितने वोट मिले थे?

प्रत्याशीपार्टीवोट
राम प्रीत पासवानभाजपा (BJP)71,614 (जीत)
रामवतार पासवानराजद65,372 (हार)

राजनगर सीट के जातीय समीकरण

राजनगर (SC) विधानसभा सीट बिहार के मधुबनी क्षेत्र की आरक्षित सीट है. इस सीट की दिलचस्प बात यह रही है कि अधिकांश यहां के उम्मीदवारों के नाम राम से शुरू होते थे. इस बार के आरजेडी विधायक के नाम में भी राम है. 2020 में यहां 3,31,220 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें 14.85% अनुसूचित जाति, 14% मुस्लिम और लगभग 12.40% झा थे, जो मैथिल ब्राह्मण होते हैं. हालांकि, अभी तक इस सीट पर 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की स्थिति को मजबूत माना जा रहा है.

---विज्ञापन---
16:56 (IST) 14 Nov 2025
Rajnagar (SC) Election Result 2025 LIVE Updates: राजनगर (SC) सीट पर बीजेपी की जीत

Rajnagar (SC) Election Result 2025 LIVE Updates: राजनगर (SC) सीट से बीजेपी के सुजीत कुमार की हुई जीत.

13:36 (IST) 14 Nov 2025
Rajnagar (SC) Election Result 2025 LIVE Updates: आरक्षित सीट पर बीजेपी का कब्जा

Rajnagar (SC) Election Result 2025 LIVE Updates: राजनगर सीट बिहार की आरक्षित सीट है. इस सीट पर बीजेपी की पकड़ काफी मजबूत है.

10:52 (IST) 14 Nov 2025
Rajnagar (SC) Election Result 2025 LIVE Updates: बीजेपी के सुजीत कुमार आगे

Rajnagar (SC) Election Result 2025 LIVE Updates: आरश्रित सीट राजनगर पर बीजेपी के सुजीत कुमार आगे चल रहे हैं.

08:24 (IST) 14 Nov 2025
Rajnagar (SC) Election Result 2025 LIVE Updates: राजनगर सीट के लिए थोड़ी देर में आएंगे रुझान

Rajnagar (SC) Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार की राजनगर सीट के लिए थोड़ी देर में आएंगे रुझान, गिनती शुरू हो चुकी है.

07:39 (IST) 14 Nov 2025
Rajnagar (SC) Election Result 2025 LIVE Updates: थोड़ी देर में शुरू होगी गिनती

Rajnagar (SC) Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव के लिए थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग.

07:38 (IST) 14 Nov 2025
Rajnagar (SC) Election Result 2025 LIVE Updates: BJP की इस सीट पर किसे मिलेगी जीत

Rajnagar (SC) Election Result 2025 LIVE Updates: पिछले 2 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पास रही इस सीट पर किसे मिलेगी जीत?

First published on: Nov 14, 2025 06:48 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola