बिहार के राजगीर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने सत्य, न्याय और अहिंसा की जमीन को क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया बना दिया है। उन्होंने कहा कि आजकल जापान की बात होती है, कोरिया की बात होती है, चीन की बात होती है, वियतनाम की बात होती है, मगर उनका जो सोचने का आर्किटेक्चर है, वो आप लोगों ने दिया। बिहार का मतलब है सत्य, न्याय और अहिंसा का इफेक्ट और आपकी सरकार यह सब भूल गई और बिहार को क्राइम कैपिटल बना दिया। हम यही बदलाव चाहते हैं।
‘500 कंपनियों में से एक दलित , OBC नहीं’
उन्होंने कहा कि नालंदा में आपकी यूनिवर्सिटी हुआ करती थी, पूरी दुनिया से लोग यहां आते थे और आज बिहार से हर प्रदेश में, पूरी दुनिया में आपके लोग जाते हैं, क्योंकि यहां पर रोजगार नहीं है। 500 सबसे बड़ी कंपनियां हैं, लाखों-करोड़ रुपए उनका कर्जा माफ होता है, कानून बदलकर उनके बिजनेस को हजारों करोड़ मिलते हैं। मुझे आप इन 500 कंपनियों में से एक दलित, ओबीसी, अति पिछड़ा, आदिवासी सीईओ का नाम बता दें… एक भी नहीं है। सीईओ छोड़िए मैनेजमेंट टीम, सीनियर मैनेजमेंट भी वहां नहीं मिलेगा आपको। पहले सरकारी अस्पताल होते थे, अब प्राईवेट अस्पताल हैं। पहले सरकार आपका इलाज करवाती थी, अब आपको इलाज करवाने के लिए लाखों रुपए देने पड़ते हैं। प्राईवेट अस्पतालों को सरकार जमीन देती है, किसकी जमीन देती है? आपकी जमीन देती है।
राहुल गांधी ने कहा कि सारे के सारे स्कूल, यूनिवर्सिटीज, कॉलेज प्राईवेटाइज हो रहे हैं, प्राईवेट कॉलेजेस के मालिकों की लिस्ट निकालो, दिखाओ मुझे कहां हैं 90 परसेंट वाले लोग? यही बात जुडिशियरी, ब्यूरोक्रेसी में भी है। रिजर्वेशन तो है मगर ब्यूरोक्रेसी में आपके जो लोग (पिछड़ी जाति के लोग) हैं, वह पीछे बैठे रहते हैं बंद कमरों में।
जाति जनगणना को लेकर तंज
कांग्रेस सांसद ने कहा कि मोदी जी हर भाषण में कहते थे कि मैं ओबीसी हूं। जाति जनगणना के बाद कहते हैं कि हिंदुस्तान में तो जाति ही नहीं है। मेरा लक्ष्य है और आप सबका लक्ष्य है जाति जनगणना और मैंने लोकसभा में मोदी जी के सामने, आंख में आंख मिलाकर कहा था कि मोदी जी जाति जनगणना होगी। आप जानते हो, उनको सरेंडर करने की आदत है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि आप गलतफहमी में मत रहिए। यह जाति जनगणना जो करा रहे हैं ना, यह असली जाति जनगणना नहीं कराएंगे, कभी नहीं कराएंगे। क्योंकि जिस दिन इन्होंने असली जाति जनगणना कर लिया, उस दिन इनकी राजनीति समाप्त हो जाएगी, खत्म हो जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 11 बार बोला है कि मैंने नरेंद्र मोदी को सरेंडर करवा दिया। नरेंद्र मोदी यह नहीं बोल पा रहे हैं कि यह जो ट्रंप है, यह झूठ बोल रहा है, क्योंकि वह सच्चाई है। मुझे मालूम था कि जिस दिन हमने थोड़ा सा दबाव डाल दिया, उस दिन एकदम सरेंडर कर जाएंगे।
‘जाति जनगणना के दो तरीके’
राहुल गांधी ने आगे कहा कि जाति जनगणना के दो तरीके हैं, एक बीजेपी का मॉडल, एक तेलंगाना का मॉडल। तेलंगाना में हमने जनता से खुला सवाल पूछा, दलित एसोसिएशन, उनके नेता, उनके पत्रकार, अति पिछड़ा एसोसिएशन, उनके लीडर्स, पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन, माइनॉरिटी एसोसिएशन, उनके लीडर, उनकी पब्लिक, आदिवासी, जनरल कास्ट, सबसे पूछा कि हम जाति जनगणना करने जा रहे हैं, सर्वे करने जा रहे हैं, आप कौन से सवाल पुछवाना चाहते हो? बीजेपी का मॉडल है हम सवाल डिसाइड करेंगे और अगर आप जवाब देना चाहते हैं, दो, नहीं तो नहीं और हम डिसाइड करेंगे।
सरकार बनी तो तोड़ देंगे आरक्षण की दीवार
राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको बोल रहा हूं या तो बीजेपी सही जाति जनगणना करे। मुझे नहीं लगता करेगी, वो 27 में कह रहे हैं करेंगे, मुझे नहीं लगता, मगर मैं आपको वादा कर रहा हूं, बीजेपी करे या ना करे, मैं तो पार्लियामेंट हाउस में, राज्यसभा में, लोकसभा में करवा कर रहूंगा क्योंकि मैं आपको सच्चाई दिखाना चाहता हूं। आपके बच्चों के भविष्य के खिलाफ किस प्रकार काम किया जा रहा है। पब्लिक सेक्टर हुआ करता था, सारा का सारा प्राइवेटाइज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये आईडिया कहां से आया कि हिंदुस्तान में सिर्फ 50 प्रतिशत रिजर्वेशन हो सकता है। आपकी आबादी 90 प्रतिशत और 50 प्रतिशत की दीवार बना दी कि भईया, 50 प्रतिशत से ज्यादा रिजर्वेशन नहीं हो सकता। जहां भी हमारी सरकार बनेगी, वो 50 प्रतिशत की दीवार को तोड़ देगी ।
संबंधित खबरें
दिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
1 day agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
2 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
3 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
4 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
5 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
5 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines