बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महागठबंधन के नेता खूब मेहनत कर रहे हैं. इसी कड़ी में बेगूसराय पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने VIP अध्यक्ष मुकेश सहनी और कन्हैया कुमार के साथ तालाब में डुबकी लगाई और मछली पकड़ी. बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी मुकेश सहनी के साथ एक तालाब पर पहुंचे. राहुल गांधी अन्य नेताओं के साथ नाव पर सवार होकर तालाब में पहुंचे और फिर उन्होंने नाव से सीधे तालाब में छलांग लगा दी. इसके बाद उन्होंने मछुआरों संग मिलकर जाल बिछाकर मछली पकड़ी.
इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और बेगूसराय सदर से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण भी नाव पर मौजूद थीं. सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का यह वीडियो वायरल हो रहा है और उनके इस अंदाज़ की खूब चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि राहुल गांधी ने मछुआरा समुदाय के लोगों को आकर्षित करने की कोशिश की.
वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि बेगूसराय, बिहार में आज VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के साथ वहां के मछुआरा समुदाय से मिलकर बहुत अच्छा लगा. काम उनका जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी उनकी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर हैं. मगर, हर परिस्थिति में उनकी मेहनत, जज़्बा और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है. बिहार की नदियां, नहरें, तालाब और उनमें जीवन बसाते मछुआरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं. उनके अधिकारों और सम्मान के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ा हूं.
इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी खगड़िया में अपनी सभा के लिए निकल गए, जहां उन्होंने कहा कि थोड़ी देर पहले, मैं साहनी जी के साथ मछली पकड़ने गया था, क्यों? क्योंकि मैं चाहता हूं कि सभी किसान, मछुआरे, मजदूर और ऐसे ही दूसरे लोग जो अपनी मेहनत से जीवन यापन करते हैं उन्हें लगे कि राहुल गांधी उनके साथ हैं.
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
4 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines