हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rahul Gandhi Defamation: राहुल गांधी को अब पटना कोर्ट ने भेजा समन, जानें क्या है मामला

विज्ञापन

Rahul Gandhi Defamation: मोदी सरनेम मामले में लोकसभा से सदस्यता रद्द होने के बावजूद राहुल गांधी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। राहुल गांधी को अब पटना कोर्ट ने समन भेजा है। कोर्ट ने राहुल गांधी को 12 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी नेता सुशील मोदी ने शिकायत की थी। MP-MLA कोर्ट ने सुशील मोदी की शिकायत के आधार पर राहुल गांधी को ये समन भेजा है।

नेता सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में मानहानि का केस दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने मोदी को चोर कहकर पूरे मोदी समुदाय का अपमान किया है। अब इसी मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी को पेश होने को कहा है।

आपको बात दें कि मोदी सरनेम मामले सूरत कोर्ट से दो साल की सजा मिलने के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई है। इसी मामले में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को 23 मार्च 2023 को गुजरात की दोषी करार देते हुए उन्हें दो साल की सजा सुनाई। इसके साथ ही कोर्ट ने राहुल गाांधी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। राहुल गांधी सुरत कोर्ट में बीजेपी नेता पुर्णेश मोदी ने मानहानि का केस दर्ज करवाया था।

सूरत कोर्ट से दो साल की सजा मिलने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। जिसपर देश की सियासी घमासान मचा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें