बिहार में JDU ने बनाया सबसे कम मार्जिन से जीत का रिकॉर्ड, संदेश सीट से 27 वोटों से जीते राधा चरण साह

बिहार चुनाव में एनडीए ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इस दौरान कई रिकॉर्ड बने। सबसे शानदार जीत के साथ ही सबसे छोटी जीत का खिताब भी जेडीयू के खाते में आया है। जेडीयू के राधा चरण साह ने महज 27 वोटों से संदेश विधानसभा सीट से जीत हासिल की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

sabse kam voton se jeete radha charan shah

बिहार में सबसे कम वोटों से जीते राधा चरण साह

विज्ञापन

Smallest Margin Winner In Bihar Election: बिहार में चुनाव नतीजे आ गए हैं। एनडीए ने शानदार बहुमत हासिल किया है। इसमें बीजेपी के खाते में 89 सीटें, जेडीयू के खाते में 85 सीटें, एलजेपी के खाते में 19 सीटें आईं। इस शानदार सीट के साथ ही जेडीयू ने सबसे कम अंतर से जीत का रिकॉर्ड भी बनाया है। संदेश विधानसभा सीट से जेडीयू के राधाचरण साह ने महज 27 वोटों से जीत हासिल की।

जेडीयू ने संदेश विधानसभा सीट से एमएलसी राधा चरण साह को टिकट दिया था। उधर, आरजेडी ने दीपू सिंह को टिकट दिया था। सीट पर 28 राउंड में काउंटिंग हुई। इसमें राधा चरण साह को 80,598 वोट मिले तो दीपू सिंह को 80,571 वोट मिले। ऐसे में राधा चरण साह महज 27 वोटों से जीतकर संदेश सीट से विधायक बन गए। नया और अनोखा रिकॉर्ड बनाकर राधा चरण साह चर्चा का विषय बन गए हैं।

विज्ञापन

साल 2020 और 2015 में इस सीट पर आरजेडी का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला था। आरजेडी ने जेडीयू को दोनों ही चुनावों में शिकस्त दी थी। राधा चरण का अनुभव इस बार जेडीयू के लिए काम आ गया। पिछले चुनाव में आरजेडी ने किरण यादव को इस सीट से उतारा था। उन्होंने 79 हजार से ज्यादा वोट अर्जित करते हुए बड़ी जीत हासिल की थी। जेडीयू की शानदार प्रदर्शन करते हुए आरजेडी के दबदबे को खत्म कर दिया।

विज्ञापन

साल 2020 के नतीजे

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)±% परिवर्तन
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)किरण यादव79,59951.54+1.75
जनता दल (यूनाइटेड) (JD(U))विजेंद्र यादव28,99218.77—
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)श्वेता सिंह28,50018.45—

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ