Purnia Crime News: बिहार में मद्य निषेध विभाग के चार अफसरों पर गाज गिरी है। भ्रष्टाचार के आरोप में चारों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सभी अधिकारी पूर्णिया में तैनात थे। विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को मामले के बारे में जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार महेंद्रपुर निवासी सोनू कुमार पोद्दार की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि ये सभी उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहे थे। ये लोग फोन पर उनके साथ गालीगलौज कर चुके थे।
ये भी पढ़ें- बिहार में सिपाही पद के अभ्यर्थियों को सरकार ने दी बड़ी राहत, NCL और EWS के कैंडिडेट्स की मांगें मानी
पीड़ित ने एक दिसंबर की रात को एक मैसेज उत्पाद आयुक्त के व्हाट्सऐप पर भेजा था। शिकायत के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग अटैच की गई थी। जिसके बाद उत्पाद आयुक्त रजनीश कुमार सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। पूर्णिया के सहायक आयुक्त की जांच में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई थी। अधिकारियों से मामले में जवाबतलबी की गई थी। असंतोषजनक जवाब मिलने के बाद चारों को सस्पेंड कर दिया गया।
यह भी पढ़ें:Bihar: ‘दीदी’ ने रोके आलू…मचा हाहाकार, आखिर सरकार कब करेगी समस्या का समाधान?
निलंबित किए गए अधिकारियों में इंस्पेक्टर सुमन कांत झा, सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार, ASI दिनेश कुमार दास और सिपाही प्रदीप कुमार शामिल हैं। सभी के खिलाफ रिश्वत मांगने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप हैं। निलंबन की कार्रवाई रजनीश कुमार सिंह के आदेशों पर की गई है।
दोषियों को नहीं बख्शेंगे
उत्पाद आयुक्त की ओर से बताया गया है कि जितनी भी शिकायतें मिली हैं, सभी की जांच की जा रही है। जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका मकसद हर हाल में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना है। किसी भी सूरत में निर्दोष लोगों को नहीं फंसने दिया जाएगा। बिहार में पूर्ण रूप से शराब बेचने, पीने और व्यापार करने पर प्रतिबंध है। इसका उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
इसी सप्ताह भोजपुर जिले में भी ऐसा मामला सामने आया था। एसपी राज ने धोबहां थानाध्यक्ष संजीव कुमार राम समेत तीन पुलिसवालों को सस्पेंड किया था। इन पुलिसवालों के शराब कारोबारियों से लिंक मिले थे। जिसके बाद एक्शन लिया गया था।
संबंधित खबरें
'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
9 hrs agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
1 day agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
1 day agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
1 day agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
1 day agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
3 days agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
4 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
5 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
8 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines