---विज्ञापन---

बिहार angle-right

पप्पू यादव रावण वध के दौरान झुलसे, उल्टे राकेट को आग लगाना सांसद को पड़ा भारी

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव रावण वध के दौरान आतिशबाजी के कारण झुलस गए। दशहरा पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रावण वध के दौरान जिस रॉकेट को सांसद पप्पू यादव ने पकड़ा। वह उल्टा था। जिसकी वजह से हादसा हुआ।

---खबर नीचे जारी है---

Purnea News: बिहार के पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव दशहरा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में झुलस गए। रावण वध के दौरान आतिशबाजी के कारण आग से हादसा हुआ। दरअसल पप्पू यादव ने जिस रॉकेट में आग लगाई। वह उल्टा था। इसकी वजह से हादसा हुआ। बिहार में पप्पू यादव को सबसे ज्यादा ऑन फील्ड रहने वाले नेताओं में शामिल माना जाता है। शनिवार को उनके साथ बड़ा हादसा हो गया। दरअसल पूर्णिया के मरंगा में दशहरा पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां रावण दहन के लिए पप्पू यादव पहुंचे थे। इस दौरान ही उनके साथ हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी आंखों में चोट लगी है।

यह भी पढ़ें- Delhi-Noida में आज बंद रहेंगे ये रास्ते, घर से निकलने के पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

---खबर नीचे जारी है---

आपको बता दें कि यहां 55 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था। जिसके दहन को लेकर सांसद यादव पहुंचे थे। आग लगाकर पुतले का दहन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी देखने को मिली। लेकिन हादसे में बारूद पप्पू यादव की दाहिनी आंख में गिरा है। डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हैं।

90 फीसदी लोगों को दी आचरण सुधारने की सलाह

सांसद पप्पू यादव ने इससे पहले कहा कि आज हर इंसान को अपने अंदर के रावण को मारने की जरूरत है। रावण का वध करने के लिए जो नेता आते हैं, वे भी रावण जैसे ही हैं। अपने अंदर की बुराइयों को उनको खत्म करने की जरूरत है। आज राम है कहां? राम और कृष्ण दोनों की जरूरत ही लोगों को है। 90 फीसदी लोगों को अपना आचरण सुधार लेना चाहिए। अपने अंदर का रावण मार देंगे तो समाज पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी दशहरा आयोजन स्थल पर हादसा होने की जानकारी मिली है। यहां के डब्ल्यूआरएस मैदान में दशहरा पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लेकिन रावण वध से पहले ही हादसा हो गया। यहां पर मंच का निर्माण करते समय एक कर्मचारी लाइट स्ट्रक्चर से नीचे गिरने की बात पता लगी है। जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद दूसरे कर्मियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में 5 दिन तक मारा जाता है रावण, पान खिलाने की भी अनोखी परंपरा; जानें वजह

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 12, 2024 10:23 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola