Municipal Corporation investigate, जालंधर: पंजाब के जालंधर में लगातार बढ़ रही टैक्स की चोरी को लेकर नगर निगम काफी परेशान है। जालंधर में टैक्सी की चोरी करने वालों के लिए नगर निगम सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इस मामले पर बात करते हुए नगर निगम कमिश्नर डॉ. ऋषि पाल सिंह ने बताया कि टैक्स की चोरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब शहर के सभी होटलों, अस्पतालों और मॉल्स की तरफ से दिये जानें वाले प्रॉपर्टी टैक्स और वॉटर कनेक्शन की जांच की जाएगी। इस काम के लिए कमिश्नर ने नगर निगम के सेक्रेटरी विक्रांत वर्मा की स्पैशल ड्यूटी लगाई है।
प्रॉपर्टीज की जांच शुरू
पत्रकारों से बात करते हुए नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि जालंधर में इस अभियान के तहत जब चार प्रॉपर्टी की जांच की गई तो उसमे ही काफी गड़बडियां सामने आई हैं। कमिश्नर डॉ. ऋषिपाल ने आगे कहा कि अभियान के अंतर्गत पिछले दिन विशाल मेगा मार्ट वाली बिल्डिंग की जांच की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि वहां एक सबमर्सिबल पंप लगा हुआ है लेकिन निगम की तरफ से उसका रिहायशी बिल भेजा जा रहा था। जांच के बाद अब उस सबमर्सिबल पंप का कमर्शियल बिल भेजने के निर्देश दिये गए हैं। इसी तरह से कई और कमर्शियल बिल्डिंग्स, रेंट डीड, नीजी अस्पताल और उसके साथ लगने वाले परिसर से संबंधित प्रॉपर्टी टैक्स रिटर्न की जांच की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार का Student के लिए खास तोहफा, पढ़ाई में नहीं आएंगी कोई अड़चन
जीएसटी धारकों को नेटिस
नगर निगम वाटर सप्लाई शाखा के नए सुप्रीटेंडेंट हरप्रीत सिंह वालिया ने बताया कि हाल ही में शहर के कारोबारियों का डाटा एक जी.एस.टी. विभाग से मंगवाया गया है। इस डाटा के अनुसार शहर में लगे सभी कमर्शियल वाटर मीटरों को क्रॉस चैक किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में जीएसटी नंबर धारकों को अपने परिसर में लगे वॉटर कनेक्शन को लेकर नोटिस भेजे जाए हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
16 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
17 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines