छपरा से जाकिर अली की रिपोर्टः छपरा (Chapra) स्थित बाल सुधार गृह (Juvenile Home) में आज सुबह होमगार्ड (Home Guard) जवान चंद्र भूषण सिंह की बाल कैदियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना भगवान बाजार थाना इलाके में जेल के पास स्थित बाल सुधार गृह की है।
घटना उस वक्त हुई जब सुबह चंद्र भूषण सिंह कैदियों के हालात का जायजा लेने वार्ड के अंदर गए। सभी कैदियों ने उन्हें पकड़ लिया और पहले जमकर पिटाई की और फिर चाकू घोंप कर हत्या कर दी। घटना के वक्त दो अन्य होमगार्ड जवान भी मौजूद थे जिन्होंने किसी तरह चंद्र भूषण सिंह को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
मृतक जवान के भाई मंटू कुमार ने बताया कि उन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा चंद्र भूषण सिंह के घायल होने की सूचना मिली। जिसके बाद आए तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी हैं। घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना अध्यक्ष रंजन कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू की। हालांकि उन्होंने मीडिया से कुछ भी कहने से इनकार किया।
रिमांड होम में कहां से आया चाकू?
इस बीच एसपी (SP) गौरव मंगला भी रिमांड होम पहुंच गए और मामले की जांच शुरू की। रिमांड होम का सीसीटीवी कैमरा (CCTV Camera) भी खंगाला जा रहा है जिसमें कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। हत्या किन कारणों से की गई इसका पता नहीं चल सका है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रिमांड होम में चाकू कहां से में आया? क्योंकि यहां किसी तरह का हथियार लाना प्रतिबंधित है। इस दौरान मौके पर सारण रेंज के डीआईजी (DIG) विकास कुमार भी रिमांड होम पहुंचे हैं।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
22 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
23 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines