Prince Yadav Death: बिहार के पटना में हुए बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. प्रिंस यादव का शव होटल के कमरे से बरामद हुआ है. इस घटना के बाद प्रिंस की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसने मौत के रहस्य को और गहरा कर दिया है.
आंख के ऊपर चोट के निशान, हत्या की आशंका
सामने आई पहली तस्वीर में प्रिंस यादव की आंख के ऊपर गहरे चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं. इस निशान के बाद परिजनों ने आशंका जताई है कि मौत से पहले प्रिंस के साथ मारपीट की गई थी. हालांकि, मौत की असली वजह क्या है, इस पर नेपाल पुलिस अभी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
खान सर कोचिंग विवाद में आरोपी था प्रिंस
बताया जा रहा है कि पटना के चर्चित खान सर (Khan Sir) के कोचिंग संस्थान (KGS) पर हुए हमले और फायरिंग के मामले में एसआईटी (SIT) की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी. इस केस में प्रिंस यादव को भी आरोपी बनाया गया था. परिजनों का आरोप है कि प्रिंस पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके कारण गिरफ्तारी के डर से वह नेपाल भाग गया था और वहां एक होटल में छिपा हुआ था.
नेपाल पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया
प्रिंस की मौत की खबर मिलते ही बिहार के सहरसा स्थित उसके पैतृक गांव धमसैना में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग नेपाल के लिए रवाना हो चुके हैं. परिजनों के मुताबिक, नेपाल पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 5 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
चुनाव लड़ने की भी कर रहा था तैयारी
प्रिंस यादव सिर्फ कोचिंग विवाद से ही नहीं जुड़ा था, बल्कि वह सहरसा के सौरबाजार इलाके से जिला परिषद का चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहा था. ऐसे में पुलिस अब इस मामले को राजनीतिक रंजिश और पुरानी दुश्मनी के एंगल से भी जोड़कर देख रही है. पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है.
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
13 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
18 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines