पीएम मोदी के दौरे पर बिहार को मिलेगी भरपूर बिजली, तैयारियां पूरी 

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पटना दौरे को लेकर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के पेसू द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एयरपोर्ट के एंट्री व एग्जिट गेट के समीप स्थित 33 एवं 11 केवी अंडरग्राउंड केबल लाइन को स्थानांतरित कर दिया गया है।

Bihar News, bihar government, बिहार न्यूज, बिहार सरकार, बीएसपीएचसीएल, BSPHCL, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पटना दौरे को लेकर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के पेसू द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में ऊर्जा सचिव सह सीएमडी बीएसपीएचसीएल पंकज कुमार पाल ने बिजली भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

एयरपोर्ट को दोहरी ग्रिड प्रणाली से जोड़ा

बैठक में पंकज कुमार पाल द्वारा बताया गया कि राजभवन, एयरपोर्ट को दोहरी ग्रिड प्रणाली से जोड़ा गया है ताकि बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान न हो। इसके अलावा विद्युत भवन एवं वेटनरी पावर सब स्टेशन का रखरखाव कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

अस्थायी कैंप किए जाएंगे स्थापित

बिजली संबंधी किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एयरपोर्ट, राजभवन और वीरचंद पटेल पथ पर अस्थायी कैंप स्थापित किए जाएंगे, जहां कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता एवं ट्रांसमिशन गैंग की उपस्थिति रहेगी।

एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई कड़ी

एयरपोर्ट के एंट्री व एग्जिट गेट के समीप स्थित 33 एवं 11 केवी अंडरग्राउंड केबल लाइन को स्थानांतरित कर दिया गया है ताकि ड्रेनेज चैनल का निर्माण समय पर हो सके। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तारों की ऊंचाई बढ़ा दी गई है और सभी संचार केबलों की बंचिंग कर दी गई है। आवश्यकता अनुसार एलटी एबी केबल भी लगाए गए हैं।

मुख्यालय की टीम करेगी निरीक्षण

प्रधानमंत्री के रोड शो वाले मार्ग पर स्थित सभी डिस्ट्रीब्यूशन सब स्टेशनों (DSS) का संपूर्ण रखरखाव कार्य भी संपन्न कर लिया गया है। ऊर्जा सचिव ने मुख्यालय की टीम को स्थल पर जाकर तैयारियों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ