बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर अपशब्द कहे गए थे। ये अपशब्द राजद और कांग्रेस के मंच से कहे गए थे। लिहाजा, इसको लेकर जमकर राजनीति हुई। बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए और तीखी बयानबाज़ी शुरू हो गई। अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी, तो बीजेपी नेता भावुक होकर रो पड़े।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और बिहार की जनता से अपील की कि उन्हें सबक सिखाया जाए। पीएम मोदी वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े हुए थे और तमाम नेता एवं लोग विभिन्न स्थानों पर उन्हें सुन रहे थे।
जब प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मां को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, तो बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल भावुक हो गए और रो पड़े। इसका वीडियो भी सामने आया है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मां का स्थान देवता से भी ऊपर होता है क्योंकि वो अपने बाल-बच्चों के खातिर किसी देवी की तरह परछाई की तरह पल पोसकर बढ़ा करती हैं। मां के बिना तो कोई जिंदगी पनप ही नहीं सकती है,इसलिए कहा जाता है कि मां तो महान हैं। कांग्रेस और राजद के मंच से भद्दी गाली केवल मेरी मां को नहीं बल्कि करोड़ों माताओं बहनों को दी गई है।
यह भी पढ़ें : ‘कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गाली दी गई’, बिहार में अपशब्द कहे जाने पर पहली बार बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं बिहार की जनता के सामने मां को गाली देने वालों से कहना चाहता हूं कि मोदी तो तुम्हें एक बार माफ कर भी देगा लेकिन भारत की धरती ने मां का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि मेरी उस मां की गाली दी गई जिस मां ने मुझे देशसेवा का आशीर्वाद देकर खुद से दूर जाने दिया था। जो आज सशरीर इस दुनिया में नहीं हैं। मेरी उस मां को आरजेडी-कांग्रेस के मंच से गाली दी गई। ये बहुत ही दुख देने वाला है, कष्ट देने वाला है, पीड़ा देने वाला है।
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
16 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines