Prashant Kishore Slam on Nitish Govt, बेगूसराय: नीतीश कुमार की सरकार ने चुनाव से ठीक पहले बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत उन्होंने प्रदेश के 94 लाख गरीब परिवारों को 2-2 लाख रुपये देने का वादा किया है। हालांकि सीएम नीतीश के इस फैसले से जन सुराज के सूत्रधार कहे जाने वाले प्रशांत किशोर खुश नहीं हैं। उन्होंने बिहार सरकार के इस वादे को चुनावी लॉलीपॉप बताया है।
2 लाख रुपये का लॉलीपॉप
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार सरकार गरीब परिवारों को 2-2 लाख रुपये बांट पाए तो अच्छी बात है, क्योंकि न इन्होंने पैसे देने हैं और न ही कुछ करना है। अभी चुनाव सामने हैं तो यह लॉलीपॉप बांटने का मौका है। अगर सरकार के पास साधन हैं तो पैसे ट्रांसफर करने चाहिएं, लेकिन बिहार में 3.25 करोड़ परिवार रहते हैं। आर्थिक-सामाजिक नजरिए से बिहार देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है। यहां 100 में 80 प्रतिशत लोग दिनभर में 100 रुपये भी नहीं कमा पाते हैं। बिहार में प्रति व्यक्ति आय लगभग 35 हजार रुपये है। वहीं देश में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 35 हजार रुपये हैं। ऐसे में अगर बिहार सरकार कह रही है कि वह सबसे गरीब परिवार की मदद करेगी तो मदद कीजिए, लेकिन इस तरह की रेवड़ियां बांटने से कुछ होने वाला नहीं है। जब तक आप समाज को पढ़ाएंगे नहीं, शिक्षित नहीं बनाएंगे, रोजगार नहीं देंगे, तब तक सुधार नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: Video: होटल में तेंदुए का बवाल, सारा सामान किया ऊपर-नीचे, देख कर टूरिस्टों की अटकी सांसें
राजा-प्रजा वाली व्यवस्था
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि यह राजा-प्रजा वाली व्यवस्था है कि जब आप गरीबी-परेशानी में पड़ेंगे तो हम मदद कर देंगे। राजद जैसे दलों का यही मॉडल है। अस्पताल सुधारना नहीं है, अस्पताल का औचक निरीक्षण करना है। अरे पहले अस्पताल सुधारो, उसके लिए कोई व्यवस्था बनाओ, उसके बाद ही निरीक्षण होना चाहिए। यहां तो बस इन्हें खबरों में रहना है।
बेवकूफ नहीं है जनता
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि 2 लाख रुपये को अगर 3 किश्तों में दिया जाए, तो पहली किश्त 65 हजार रुपये की होगी। अब भला 5 हजार रुपये प्रति महीना मिलने से किस परिवार की गरीबी दूर हो जाएगी? 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने एक योजना जारी की थी, जिसमें हर परिवार को 6 हजार रुपये देने की बात कही थी। उससे उन्हें कोई वोट मिला, क्या जनता इतनी बेवकूफ है? 2 लाख रुपये अगर आप प्रति परिवार देते हैं तो 5 हजार रुपये महीना होगा। वहीं परिवार में अगर 5 लोग रहते हैं तो प्रति व्यक्ति का हजार रुपये होगा। वृद्धा पेंशन दे रहे हैं प्रति व्यक्ति 1 हजार रुपये, यह पब्लिक को बेवकूफ बनाने की बात है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
9 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
13 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
16 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
16 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
17 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
17 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines