(अमिताभ ओझा): पटना के गांधी मैदान में शुक्रवार को जनसुराज की बिहार बदलाव रैली के लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। इसी बीच बेमौसम बरसात से इसकी तैयारियों पर काफी असर पड़ा है। दरअसल, जनसुराज की यह पहली रैली है जिसके लिए गांधी मैदान में बड़े पैमाने पर तैयारी की गई थी। यहां पर लोगों के लिए बड़ा पंडाल बनाया गया, हजारों लोगों के रहने, खाने से लेकर बैठने तक के पूरे इंतजाम किए गए, लेकिन गुरुवार की शाम को तेज आंधी और बारिश से मैदान में लगे पंडाल गिर गए और मैदान में पानी भर गया।
रैली का बारिश से बुरा हाल
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर देर रात रैली की तैयारियों का जायजा लिया। रैली में बड़ी संख्या में लोग भाग लेने वाले हैं। इसको लेकर लंबे समय से तैयारी चल रही थी, जिसके लिए प्रशांत किशोर ने खुद 12 जिलों की यात्रा की थी। जनसुराज का दावा है कि गांधी मैदान की यह रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें लाखों लोग भाग लेंगे। रैली से पहले पटना में आंधी और बारिश ने रैली की तैयारियों में भंग डाल दिया। तेज हवा से लोगों के बैठने के लिए बनाया गया पंडाल का एक हिस्सा गिर गया। वहीं, कई जगह पर पंडाल फट गए हैं। हालांकि, रात भर में कुछ हद तक पंडाल की मरम्मती कर ली गई है। प्रशांत किशोर की जनसुराज की रैली आज दोपहर दो बजे होने वाली है।
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले 12 लाख लोगों को मिलेंगी नौकरियां, 38 लाख लोगों को रोजगार
गांधी मैदान में भरा पानी
गुरुवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश की वजह से गांधी मैदान में पानी भर गया है और कई जगह पर कीचड़ भी जमा हो गई है। हालांकि, नगर निगम की टीम ने मोटर लगाकर पानी को हटाया है, लेकिन फिसलन और कीचड़ पूरी तरह से नहीं हट पाई है। शुक्रवार को मौसम साफ है, जिससे आयोजकों को थोड़ी राहत मिली है। लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा है, जिसमें दाल, चावल, सब्जी और पूड़ी रहेगी। कई कारीगर इस काम में लगे हुए हैं। जनसुराज के प्रवक्ता यश के अनुसार, आंधी और बारिश से तीन-चार घंटों तक परेशानी हुई, लेकिन सब व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया गया है। निर्धारित समय दो बजे से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। आपको बता दें कि इस रैली के लिए एक दर्जन से अधिक मजिस्ट्रेट और लगभग 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस अधिवेशन में पप्पू यादव के शामिल होने से राजद की बढ़ी बेचैनी, क्या है बिहार में कांग्रेस की रणनीति?
संबंधित खबरें
'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
2 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
23 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines