बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक पार्टियों के बयानबाजी का सिलसिला जारी है। इसी खबर आई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को बिहार दौरे पर आएंगे। यहां वह पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के साथ करोड़ों रुपये के विकास प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। लेकिन प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले नीतीश सरकार और NDA पर जमकर वार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार को मजदूरों की फैक्ट्री बना दिया गया है।
बिहार को बनाया मजदूरों की फैक्ट्री
प्रशांत किशोर ने कहा कि इस साल बिहार में चुनाव है, इसलिए वो आएंगे। लेकिन हम प्रधानमंत्री से अपील करते हैं कि वो बिहार की गरीब जनता के पैसे से अपना प्रचार न करें। उन्होंने पीएम से पूछा कि गुजरात को गिफ्ट (GIFT) सिटी, सोलर प्लांट, बुलेट ट्रेन और बिहार को श्रमिक ट्रेन दी जाती है, ऐसा भेदभाव क्यों? उन्होंने कहा कि जब तक बिहार में फैक्ट्रियां नहीं लगेंगी, तब तक हमारे युवा इन ट्रेनों में बैठकर दूसरे राज्यों में मजदूरी करने के लिए जाने को मजबूर हैं। वो बताएं कि बिहार में फैक्ट्रियां कब लगेंगी, बंद पड़ी चीनी मिलें कब चालू होंगी।
बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार की जरूरत
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने मीडिया के जरिए पीएम से सवाल किया कि मोदी जी ने 2015 में आरा की रैली में बिहार के लिए 1 लाख 25 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी। उनकी घोषणा को 10 साल हो गए हैं। मोदी जी बताएं कि उन्होंने राशि भेजी या नहीं। और अगर राशि भेजी तो वो बताएं कि बिहार में उनकी और जदयू की सरकार ने उस राशि को लूट लिया। उन्होंने कहा कि जन सुराज और प्रशांत किशोर का साफ कहना है कि बिहार को अब सिर्फ ट्रेन की जरूरत नहीं है, बिहार को अब बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार की जरूरत है।
अपराध को लेकर सरकार पर निशाना
प्रशांत किशोर ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति कोई भी निर्णय लेने की नहीं है। दो-चार उगाही मंत्री और भ्रष्ट अधिकारी सरकार चला रहे हैं, इसलिए अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है।
यह भी पढे़ं: Bihar Crime: सहरसा में कुख्यात अपराधी जग्गा यादव को मारी गोली, बाइक पर आए थे हमलावर
सीएम नीतीश कुमार हैं जिम्मेदार
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने बिहार में बढ़ते अपराध और हर दिन सड़कों पर हो रही गोलीबारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। नीतीश कुमार की मानसिक और शारीरिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे सरकार का नेतृत्व कर सकें। उनकी मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे कोई निर्णय ले सकें। सरकार को उनके मंत्रिमंडल के दो-चार उगाही करने वाले मंत्री और उनके कुछ भ्रष्ट अधिकारी चला रहे हैं, जिनकी जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है। जिसके कारण राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
17 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines