Prashant Kishor in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अभी वक्त है, लेकिन सियासी बिसात पर जोड़ तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। जनसुराज यात्रा के जरिए बिहार में राजनीतिक जमीन की तलाश कर रहे प्रशांत किशोर को स्थानीय स्तर पर सहयोग मिलता दिख रहा है। इसे ऐसे समझिए कि तेजस्वी यादव की पार्टी ने भागलपुर में राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष आशा जायसवाल, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार साह और सहायक प्रवक्ता अजीत कुमार सहित पांच को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने इस संबंध में निष्कासन का पत्र भी जारी कर दिया है।
प्रशांत किशोर के संगठन के साथ संपर्क में रहने वाले गौराडीह के मो. आफताब आलम और कहलगांव के पवन भारती भी शामिल हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लालू यादव की पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसी बीच प्रशांत किशोर की ओर से भी उसे चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल प्रशांत किशोर ने कुछ दिनों पहले ही भागलपुर और नवगछिया में बैठक की थी। जनसुराज संगठन के मुखिया की इस बैठक में आरजेडी के तमाम कार्यकर्ताओं ने मदद की थी, जब पार्टी को इसकी सूचना मिली तो मामले की जांच शुरू हुई और पार्टी ने एक्शन लिया।
ये भी पढ़ेंः जीतन सहनी मर्डर केस- कौन थे 4 लोग, क्यों आए थे घर? पुलिस को चाहिए इन सवालों के जवाब
आरजेडी की जांच में पता चला कि जनसुराज की बैठक के दौरान राजद के स्थानीय नेताओं ने सदस्यता ले ली है। इसकी शिकायत जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने प्रदेश अध्यक्ष से की और उन्होंने अनुशासनहीनता के आरोप में सभी को निष्कासित कर दिया। हालांकि पार्टी को पूर्व महिला जिलाध्यक्ष आशा जायसवाल की कई शिकायतें पहले भी मिलती रही थीं। इन्हीं शिकायतों के कारण उन्हें महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जायसवाल ने जिलाध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया था। उनके स्थान पर सीमा जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई थी।
संबंधित खबरें
जीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
16 hrs agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
1 day agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
1 day ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
2 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
3 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
3 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
3 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
3 days agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
5 days agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines