Prashant Kishor Slams Nitish Kumar: प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा 13 करोड़ बिहार के लोगों का भविष्य सिर्फ 5 लोग ही तय कर रहे हैं। इन पांच में एक तो सीएम नीतीश कुमार स्वयं है। वहीं बचे 4 लोग सेवानिवृत्त अफसर है, जिनकी न तो कोई संवैधानिक जिम्मेदारी है और न ही जनता के प्रति कोई जवाबदेही।
नीतीश कुमार ने सत्ता का केंद्रीकरण कुछ इस प्रकार किया है कि जनता की तो छोड़िए, नीतीश राज में अफसरों का जंगल राज चल रहा है, जो दिन में कलम के जरिए लूट रहे हैं। अफसर कोई भी काम बिना पीसी के नहीं करता। लालूजी के समय अपराधी रात में लूटपाट करते थे, लेकिन नीतीश राज में अफसर दिन में ही लूटपाट कर रहे हैं। अफसर राज के कारण ही बिहार में पिछले कुछ दिनों में भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी हुई है।
कद्दावर नेताओं ने छोड़ी पार्टी
बता दें कि प्रशांत किशोर 2022 से ही जन सुराज यात्रा निकाल रहे हैं। अभी दो रोज पहले ही उनकी पार्टी के कई नेताओं ने इस्तीफा दिया था। ये दोनों नेता पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य थे। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव और सांसद रह चुके मोनाजिर हसन शामिल हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान देवेंद्र ने राजद को छोड़कर जन सुराज पार्टी का दामन थामा था। जदयू से अलगाव होने और एक दशक तक राजनीतिक परिदृश्य से गायब रहने के बाद उन्होंने राजनीति में वापसी की थी।
ये भी पढ़ेंः बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024: बदलने वाली है बिहार की सूरत, करोड़ों के निवेश से मिलेगा रोजगार
151 लोगों की कोर कमेटी नहीं होती
वहीं मोनाजिर हसन ने कहा पार्टी के अंदर इंटरनल डेमोक्रेसी नजर नहीं आती है। दुनिया की किसी भी पार्टी में 151 लोगों की कोर कमेटी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि मेरे जुड़ने के बाद कई अल्पसंख्यक नेता पार्टी से जुड़े थे लेकिन प्रशांत किशोर ने सभी को अपमानित किया।
ये भी पढ़ेंः ‘मुझे हमेशा लगता था वो जिंदा है…’, सालों बाद घर से भागे बेटे को देख फूट-फूट कर रोई मां
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
6 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
7 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines