Prashant Kishor slams Lalu Yadav and Congress: बिहार की राजनीति में बयान और नेता एक दूसरे के पूरक है। यहां से निकला बयान पटना से लेकर दिल्ली तक हलचल जरूर पैदा करता है। ताजा बयान बिहार मे जन सुराज यात्रा निकाल रहे प्रशांत किशोर ने दिया है। उन्होंने बहादुरगंज में जन सुराज यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस जैसे मजबूत संगठन के कारण भाजपा की जीत होती है। इस दौरान उन्होंने राजद की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद ने मुस्लिमों के बच्चों को पढ़ाया होता तो आज प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनती।
प्रशांत किशोर ने बहादुरगंज के काॅलेज मैदान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में मुस्लिमों की स्थिति दलितों से भी ज्यादा खराब बताई गई थी। उस समय भाजपा या मोदी की सरकार नहीं थी बल्कि लालू यादव और कांग्रेस की सरकार थी जिसे मुस्लिमों ने पूरा सपोर्ट किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लालू यादव आपके बच्चों को पढ़ाया होता तो कोई मोदी या भाजपा की सरकार नहीं बनती। प्रशांत किशोर ने कहा कि आपने अपने रहनुमाओं को चुनने में गलती कि इसी कारण आज भी पिछड़े हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः बिहार चुनाव में कौन होगा NDA का CM फेस? विशेष राज्य दर्जा पर क्या बोले चिराग पासवान
40 प्रतिशत मुस्लिम विधायक होने चाहिए
प्रशांत किशोर ने कहा बिहार में मुसलमानो की 18% आबादी है और इसके हिसाब से 40 विधायक होने चाहिए, लेकिन सिर्फ 19 विधायक है। उन्होंने कहा कि मुसलमानो को टिकट नहीं दिया गया इस वजह से मात्र 19 विधायक है। लोग कहते है कि कांग्रेस और राजद के अलावा कोई विकल्प नहीं है इसी लिए वो विकल्प देने पहुंचे है। जब दो अक्टूबर को पार्टी का गठन होगा तब प्रशांत किशोर नेता नही बनेगा बल्कि जिसे सब लोग पसंद करेंगे उन्हे पार्टी का नेता बनाया जायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी इसलिए चुनाव जीतते है क्योंकि उनके पीछे आरएसएस जैसे मजबूत संगठन का हाथ है। इस मौके पर यात्रा को समर्थन करने वाले कई मुस्लिम नेता भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
बिहार में पदयात्रा निकाल रहे हैं प्रशांत किशोर
बता दें कि पाॅलिटिकल रणनीतिकार प्रशांत किशोर पिछले काफी समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय है। वे बिहार में पिछले एक साल से भी अधिक समय जन सुराज यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने 30 मई 2022 बिहार के हाजीपुर से इस यात्रा की शुरुआत की थी। उस वक्त उन्होंने कहा था कि मैं अगले 10-15 महीने तक पदयात्रा करूंगा। इसी क्रम में वे सोमवार को करीमगंज पहुंचे थे। ऐसे में मुस्लिमों के बीच जाकर ऐसे बयान देना उनकी रणनीतिक सोच को उजागर करता है कि कैसे वे कांग्रेस और लालू कोर वोटर्स को अपनी ओर करने में जुटे हैं।
किशनगंज से अब्दुल करीम की रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
6 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
8 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
9 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
9 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
10 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines