हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रशांत किशोर का बेल लेने से इनकार, जारी रहेगा आमरण अनशन

Prashant Kishor Refuses Bail : बिहार में आज दिनभर प्रशांत किशोर सुर्खियों में हैं। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद भी पीके अपनी जिद पर अड़े हैं और उन्होंने जेल के अंदर भी आमरण अनशन जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन
प्रशांत किशोर को जमानत मंजूर नहीं।

BPSC Students Protest (अमिताभ ओझा, पटना) : बिहार में बीपीएससी स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्रों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर ने जमानत लेने से इनकार कर दिया। वे जेल में ही रहकर आमरण अनशन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह है तो उन्हें जेल जाना मंजूर है।

बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्रों के समर्थन में प्रशांत किशोर खुलकर सामने आए और वे पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठ गए। धरनास्थल को खाली कराने के लिए पुलिस ने आज तड़के उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : ‘कौन डायरेक्ट है…’, वैनिटी वैन को लेकर तेजस्वी यादव का प्रशांत किशोर पर तंज

विज्ञापन

अदालत ने सशर्त दी जमानत

पहले पुलिस की टीम एंबुलेंस से प्रशांत किशोर को एम्स ले गई और धरनास्थल को खाली करा दिया। इसके बाद पुलिस ने पीके को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें सशर्त बेल मिल गई। पटना की सिविल कोर्ट ने प्रशांत किशोर को सशर्त जमानत देते हुए कहा कि वे भविष्य में किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे, लेकिन उन्होंने इस शर्त को मानने से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘अगर पुलिस की लाठी चलेगी तो…’, BPSC स्टूडेंट्स के मार्च पर क्या बोले प्रशांत किशोर?

जेल में जारी रखेंगे आमरण अनशन

विज्ञापन

प्रशांत किशोर ने जमानत लेने से इनकार कर दिया। वे जेल जाने को तैयार हैं। उनका आमरण अनशन जेल में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना गलत है तो उन्हें जेल जाना स्वीकार है, लेकिन उनका आमरण अनशन खत्म नहीं होगा। वे जेल के अंदर भी अनशन जारी रखेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola