'सम्राट चौधरी हत्या के आरोपी हैं उन्हें पद से हटाया जाए', प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोप
बिहार चुनाव की घोषणा से पहले यहां की सियासत में घमासान बढ़ता जा रहा है. जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के भ्रष्ट मंत्रियों को लेकर एक बार फिर कई खुलासे किए हैं. प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए उनपर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी हत्या के आरोपी हैं. वह कुशवाहा समाज के 7 लोगों की हत्या के अभियुक्त हैं. नीतीश सरकार जल्द से जल्द उनको गिरफ्तार कराए नहीं तो हमलोगों राज्यपाल के पास जाएंगे.
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव की घोषणा से पहले यहां की सियासत में घमासान बढ़ता जा रहा है. जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के भ्रष्ट मंत्रियों को लेकर एक बार फिर कई खुलासे किए हैं. प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए उनपर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी हत्या के आरोपी हैं. वह कुशवाहा समाज के 7 लोगों की हत्या के अभियुक्त हैं. नीतीश सरकार जल्द से जल्द उनको गिरफ्तार कराए नहीं तो हमलोगों राज्यपाल के पास जाएंगे.
प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर लगाए गंभीर आरोप
सम्राट चौधरी ने अपने बयान में कहा, ‘तारापुर में 1995 में 7 लोगों की हत्या हुई और वो सभी कुशवाहा जाति के थे. ये बिहार में जाति की राजनीति करने वाले लोगों के लिए सबक होना चाहिए. सम्राट चौधरी कहते हैं कि मैं कुशवाहा हूं, 7 लोगों की जिनकी हत्या के अभियुक्त राकेश कुमार उर्फ सम्राट कुमार मौर्य उर्फ सम्राट चौधरी तारापुर केस नंबर 44/1995 में सात लोगों की हत्या हुई और उसमें ये अभियुक्त हैं और चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को 24-04-1995 को इन्होंने जो डाक्यूमेंट सबमिट किया बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का एक एडमिट कार्ड, उसमें बताया गया कि एक स्कूल से एडमिट कार्ड में उनका नाम सम्राट च्रंद मौर्य है. पिता का नाम सकुनी चौधरी. डेट ऑफ बर्थ 01-05-1981 और रिजल्ट फेल, नंबर आया 268, कैटेगरी-प्राइवेट….’
विज्ञापन
ये सुप्रीम कोर्ट में जमा किया गया डॉक्यूमेंट हैं जो खुद सम्राट चौधरी ने दिया है. जिसमें ये बताया गया है इनका डेट ऑफ बर्थ 1981 है उसके हिसाब से 1995 में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने नाबलिग होने के नाम पर इनको वहां से राहत दी. इनको जेल से निकाला गया क्योंकि ये 15 साल के थे और कानूनन 18 साल से कम उम्र के बच्चे को अभियुक्त के तौर पर जेल में नहीं रखा जा सकता है.
प्रशांत किशोर ने कहा कि आज सम्राट चौधरी संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं, जबकि उन्हें जेल में होना चाहिए. वे वर्तमान में उपमुख्यमंत्री बने हुए हैं. अगर वे पद नहीं छोड़ते तो राज्यपाल के पास जाकर कार्रवाई की मांग करूंगा. सम्राट चौधरी सात हत्या के आरोपी हैं, उन्हें पद से हटाया जाए. हमारी पार्टी कल प्रधानमंत्री को पत्र लिखेगी कि ऐसे व्यक्ति को पद से हटाया जाए.
विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने कहा कि आज सम्राट चौधरी संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं, जबकि उन्हें जेल में होना चाहिए. वे वर्तमान में उपमुख्यमंत्री बने हुए हैं. अगर वे पद नहीं छोड़ते तो राज्यपाल के पास जाकर कार्रवाई की मांग करूंगा. सम्राट चौधरी सात हत्या के आरोपी हैं, उन्हें पद से हटाया जाए. हमारी पार्टी कल प्रधानमंत्री को पत्र लिखेगी कि ऐसे व्यक्ति को पद से हटाया जाए.
उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए- प्रशांत किशोर
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, ‘अशोक चौधरी की संपत्ति को लेकर जो कहा गया है, हम उस पर कायम हैं. उन्होंने 200 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है. उन्होंने कैमरे पर कहा कि अगर एक कट्ठा भी जमीन मिली तो मैं जन सुराज का गुलाम हो जाऊंगा. अब जब कागजात जारी हो गए हैं, तो आप कहते हैं कि यह आपकी जमीन नहीं है. अगर यह आपकी जमीन है, तो जन सुराज का गुलाम मत बनो, बिहार की जनता का गुलाम बनने के लिए तैयार हो जाओ और इस्तीफा दे दो… अगर आप इस्तीफा नहीं देते हैं, तो हम राज्यपाल और अदालत जाएंगे. उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए’.
विज्ञापन
#WATCH | Patna, Bihar: Founder of Jan Suraaj Party, Prashant Kishor says, "… We stand by what has been said about Ashok Chaudhary's property. He has acquired property worth Rs 200 crores. He said on camera that if even one kattha of land comes up, I will be a slave to Jan… pic.twitter.com/UjMDwBJNNl