Prashant Kishor On BPSC Students Protest : बिहार के बीपीएससी अभ्यर्थी एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। गुरु रहमान और खान सर भी अब उनके सपोर्ट में आ गए हैं। इस बीच जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने BPSC छात्रों के साथ मार्च पर निकलने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस की लाठी चलेगी तो इसका परिणाम उन्हें भी भुगतना पड़ेगा।
प्रशांत किशोर ने शेखपुरा हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में हर दूसरे दिन लाठी चल रही है। इसके बारे में सरकार को कैसे पता नहीं चल रहा है? अगर ऐसा है तो अब से उनके साथ खड़े रहेंगे। देखते हैं कि वह लाठी कैसे चलाते हैं? अभ्यर्थी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात को सरकार के सामने रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें : ‘सरकार 5 लोगों के भरोसे…विधायक-मंत्री की सुनने वाला कोई नहीं’, प्रशांत किशोर का CM नीतीश पर बड़ा हमला
लाठी मारने का अधिकार किसने दिया है? : PK
उन्होंने आगे कहा कि अगर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं तो सरकार से इजाजत लेकर ही मार्च पर निकलते हैं। सरकार को उनसे बात करना चाहिए, उनकी समस्याओं को समझना चाहिए, लेकिन लाठी मारने का अधिकार किसने दिया है? वे इसका खुलकर विरोध करते हैं।
यह भी पढ़ें : Video: प्रशांत किशोर ने इस मुद्दे पर दिया पीएम मोदी को समर्थन
छात्रों के साथ PK भी चलेंगे
PK ने आगे कहा कि जब भी छात्र मार्च पर निकलेंगे तो उस मार्च की अगुवाई करने के लिए प्रशांत किशोर और जन सुराज के साथी उनके साथ चलेंगे। वे भी देखना चाहते हैं कि पुलिस लाठी कैसे चलाती है। अगर लाठीचार्ज हुआ तो इसका अंजाम भुगतना होगा। आपको बता दें कि इससे पहले खान सर ने बीपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि अब आरपार की लड़ाई होगी और आयोग को अभ्यर्थियों की मांग पर विचार करना चाहिए।
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
5 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
6 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines