'ये मेरी उनको बिन मांगे सलाह है, ओवैसी हैदराबाद संभालें… सीमांचल को बाहरी लीडरशिप की जरूरत नहीं, प्रशांत किशोर ने कसा तंज

Bihar Elections 2025: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने असदुद्दीन ओवैसी को नसीहत दी कि वे हैदराबाद को संभाले और सीमांचल में भ्रम फैलाने वाली गलती न करें. उन्होंने कहा मुसलमान अब 2020 वाली गलती नहीं दोहराएंगे.

-prashant kishor

-prashant kishor

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में अब सभी दल अपना पूरा दम लगा रहे हैं. इस बार बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है. इसके लिए उन्होंने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है. इस पर प्रशांत किशोर ने ओवैसी को सलाह दी है कि वे हैदराबाद को संभालें और वहां अपना किला बचाएं. सीमांचल में भ्रम फैलाने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं पूरी बात.

‘सीमांचल के बेटे को सीमांचल का नेता होना चाहिए’

प्रशांत किशोर ने ओवैसी से कहा कि ओवैसी को बिहार के सीमांचल क्षेत्र में जाने की बजाय अपने निर्वाचित क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करना चाहिए. सीमांचल के बेटे को सीमांचल का नेता होना चाहिए. उन्होंने कहा यहां के मुसलमान अब 2020 वाली गलती को दोहराएंगे नहीं. पीके ने किशनगंज की यात्रा के दौरान मीडिया से कहा कि ओवैसी मेरे दोस्त हैं लेकिन उन्हें ये मेरी बिन मांगी सलाह है.

विज्ञापन

बाहरी लीडरशिप की जरूरत नहीं

प्रशांत ने कहा कि ओवैसी सम्मानित है और पढ़े-लिखे नेता हैं, उन्हें हैदराबाद में सीमित रहना चाहिए और अपना गढ़ वहां मजबूत करना चाहिए. सीमांचल की सियासत यहां के बेटों को करनी चाहिए. बाहर से यहां आकर अपनी लीडरशिप को स्थापित करने की जरूरत नहीं है.

AIMIM के कितने उम्मीदवार चुनाव में?

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने आगामी विधासभा चुनाव के लिए बिहार में अपने 25 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इन सभी उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने की मंजूरी भी मिल चुकी है. इन सीटों में सिवान, गोपालगंज, किशनगंज आदि शामिल है. बता दें कि साल 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में ओवैसी की पार्टी को पांच सीटें मिली थी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ